जीत के लिए देवड़ी माता की शरण में धोनी

खेल खबर

रांची :  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी टीम की जीत के लिए देवड़ी माता के मंदिर में पहुंचे। धोनी किसी भी सीरीज से पहले देवड़ी माता के दरबार में जरुर जाते हैं।

रांची से 70 किमी दूरी पर स्थित इस मंदिर में धोनी पूजा के बाद प्रशंसकों से भी मिले। इस दौरान धोनी मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की जर्सी और खाकी ट्राउजर पहने हुए थे।

यह मंदिर धोनी की श्रद्धा के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध हो गया है। स्कूल से लेकर घरेलू क्रिकेट में चयन तक, रणजी से लेकर टीम इंडिया के सफर तक हर शुभ और अहम अवसर पर धोनी मां देवड़ी के दर पर जरुर पहुंचते रहे हैं।

धोनी के अलावा इस मंदिर में हरभजन सिंह, शिखर धवन भी दर्शन के लिए आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *