मशहूर अदाकारा श्रीदेवी गयी ऊपर अब वहा करेंगी डांस,ज़मीन वाले हुए उदास

Latest Article Trending News Viral News अदब - मनोरंजन

सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा चांदनी यानी श्रीदेवी अब नहीं रहीं। शनिवार को देर रात दुंबई में उनका निधन हो गया। श्रीदेवी को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सकता। दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी फैमिली वेडिंग अटेंड करने पहुंची थीं। उनकी निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमें में है।श्रीदेवी के परिवार के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा।

श्रीदेवी के निधन के बाद अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड दुखी है।

अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ”श्री देवी सर्वगुण संपन्न अभिनेत्री थीं, अमिताभ बच्चन ने सही कहा है कि अचानक उनके जाने से घबराहट हो रही है. उनका व्यक्तित्व शानदार था। यकीन नहीं हो रहा कि श्रीदेवी हमारे साथ नहीं रहीं।”

अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं।

अपनी फेवरेट अभिनेत्री की मौत की खबर सुनकर फैंस दुखी हैं। जैसे ही उन्हें ये खबर मिली भारी संख्या में श्रीदेवी के फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए। फैंस का कहना है कि वो ये सुनकर अभी भी शॉक्ड हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

मुंबई में श्रीदेवी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।ये खबर सुनते ही बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा- न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है !!. प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं हैं. जिन्हें उनसे प्यार था उनके लिए मैं शोक प्रकट करती हूं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा- न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है !!

1 thought on “मशहूर अदाकारा श्रीदेवी गयी ऊपर अब वहा करेंगी डांस,ज़मीन वाले हुए उदास

  1. khabar ko chatpati banane ke saath heading to sahi diya karen…yh heading marhoom sridevi ke liye uchit nhi hai…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *