इन 3 एप्स की मदद से करें अपने फोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड

साइंस/टेक्नोलॉजी

नई दिल्ली । क्या आप आपने फोन की सभी एक्टिविटी को रिकॉर्ड करना चाहते हैं? तो अब सोचिये मत बल्कि हमारे इस खबर को पढ़ने के बाद अपने फोन की किसी भी एक्टिविटी को कर डालिए रिकॉर्ड। गूगल प्ले स्टोर पर कई एप्स मौजूद हैं, जिन्हें डाउनलोड करके आप अपने फोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस तरह आप अपने व्ह़ॉट्सएप वीडियो कॉल से लेकर मैसेंजर टेक्स्ट को वीडियो फॉर्मेट में सेव कर पाएंगे। डालते हैं इन एप्स पर एक नजर

DU Recorder- फोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के लिए डीयू रिकॉर्डर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एप की सेटिंग में जाकर यूजर विडियो रिजोल्यूशन को 240P से 1080P के बीच सेट कर सकते हैं। इसका साथ ही ऑडियो क्वालिटी को भी 15एफपीएस से लेकर 60एफपीएस तक सेट किया जा सकता है। रिकॉर्डिंग को चालू और बंद करने के लिए गेस्चर कंट्रोल और मोबाइल शेक आप्शन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रिकॉर्डिंग को काउंटडाउन टाइमर के इस्तेमाल से भी चालू किया जा सकता है। एप के जरिए यूजर अपनी वीडियो को शेयर और एडिट भी कर सकते हैं। एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। एप की साइज 9.8 एमबी है। एप को अब तक 1 करोड़ यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। एप को यूजर्स से 4.8 रेटिंग मिली है।

Screen Recorder– स्क्रीन रिकॉर्डर को यूजर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। एप की साइज 2 एमबी है। एप को 10 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को यूजर्स से 4.2 रेटिंग मिली है। एप में आपको कोई विज्ञापन नहीं दिखेंगे। इस एप में आपको किसी भी फीचर्स खरीदने की जरूरत नहीं है। एप में रिकॉर्डिंग के लिए यूजर्स काउंटडाउन सेट कर सकते हैं। एप की मदद से आप गेम खेलते हुए भी स्क्रीन को डाउनलोड कर सकते हैं।

AZ Screen Recorder- AZ स्क्रीन रिकॉर्डर को यूजर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। एप की साइज 15 एमबी है। एप को अब तक 1 करोड़ यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। एप को यूजर्स से 4.6 रेटिंग मिली है। एप के कई फीचर्स आपको खरीदने पड़ेंगे। स्क्रीन की साइड में ये रिकॉर्डिंग आप्शन दिखाता रहेगा। एप में आप वीडियो की रिजोल्यूशन से लेकर ऑडियो क्वालिटी को सेट कर सकते हैं। एप की सबसे बड़ी खासियतों में से एक ये है कि आप फ्रंट कैमरा इनेबल कर ऑनस्क्रीन के साथ खुद को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *