राजकोट-मुंबई दरंतो एक्सप्रेस में जून माह में बर्थ उपलब्ध

Viral News देश

अहमदाबाद | हाल ही में मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद दुरंतो एक्सप्रेस को राजकोट तक विस्तारित किया गया था, जिसमें फर्स्ट एसी, सेकन्ड एसी और थर्ड एसी व थर्ड एसी इकोनोमी क्लास उपलब्ध है| इस सेवा के राजकोट तक विस्तार से सुरेन्द्रनगर को भी इस प्रीमियम ट्रेन का लाभ मिल रहा है|

इसके विस्तार से राजकोट व सुरेन्द्रनगर को एक वैकल्पिक ट्रेन की सुविधा का लाभ भी मिल रहा है| इसकी यात्रा बेहतर, तेज गति एवं आरामदायक है| सौराष्ट्र निवासी अभी तक सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस तथा सौराष्ट्र मेल को प्राथमिकता देते रहे हैं

या सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं| पश्चिम रेल प्रशासन का आग्रह है कि इस प्रीमियम, सुपरफास्ट एवं कम समय की ट्रेन का पूरा लाभ लें| जून 2018 में दुरंतो एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों में बर्थ उपलब्ध है| जबकि सौराष्ट्र जनता व सौराष्ट्र मेल में जून महीने में वेटिंग की स्थिति है| दुरंतो एक्सप्रेस में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध हो रही है|

ट्रेन संख्या 12267 मुंबई सेंट्रल-राजकोट दुरंतो एक्सप्रेस रात्रि 23.25 बजे मुंबई से चलकर 05.55 बजे अहमदाबाद व 08.34 बजे सुरेन्द्रनगर तथा 10.55 बजे राजकोट पहुंचती है| वापसी में ट्रेन संख्या 12268 राजकोट-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस प्रति दिन 19.05 बजे राजकोट से चलकर 20.50 बजे सुरेन्द्रनगर व 23.20 बजे अहमदाबाद तथा दूसरे दिन प्रात: 06.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है जो सबसे कम समय है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *