पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में उत्तर भारत में हो सकती है वर्षा

देश

नई दिल्ली । पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारतीय राज्यों में वर्षा हो सकती है। अगले दो दिनों में जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी चल सकती है।

भारत मौसम विभाग ने कहा है, ‘पूर्वी भारत को छोड़ देश के अधिकांश हिस्से में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब या निम्न रहने की संभावना है। इसलिए अगले एक सप्ताह तक लू चलने की संभावना नहीं है।’

पश्चिमी विक्षोभ एक निम्नदाब का क्षेत्र होता है। यह कैस्पियन सागर या भूमध्यसागर में चक्रवात के रूप में उत्पन्न होता है। बाद में यह मध्य पूर्व और ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होता हुआ भारत में प्रवेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *