प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

Viral News देश राजनीति

जबलपुर, १४ जून। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सिविक सेंटर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक दिवसीय धरना देकर भाजपा सरकार, जिला शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गित दिवस अपराधियों के द्वारा की गयी हतयाओं के प्रति दुःख प्रगट कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजली दी गयी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव व कांग्रेस नेताओं ने धरना सभा को संबोधित करते हुये कहा कि शहर का आम नागरिक भयभीत है, अपने को असुरक्षित मानकर परिवार के प्रति चिंता कर रहा है।

विगत कुछ माह से शहर में खुलेआम अपराध हो रहे हैं। स्मैक, सट्टा जैसे अवैध कारोबार शासन प्रशासन के संरक्षण में हो रहे हैं। लाखों की डवैâतियां, चोरियां और घर में घुसकर लोगों की हत्याआें जैसे अपराध बेखौफ हो रहे हैं। चिंतनीय ये है कि जिस दिन व्ही.आई.पी. के आगमन पर हाई अलर्ट के बावजूद शहर के मुख्य क्षेत्र में शाम को दो बदमाश तीसरे माले पर घर में प्रवेश कर पत्नी एवं बेटी के सामने डॉ. शफातउल्ला खान को चाकुओं से गोद दिया जाता है,

उसकी हत्या कर दी जाती है और लूट कर चले जाते हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में अग्रवाल परिवार में डवैâती डलती है। मुख्यमंत्री जी एक सप्ताह के अंदर डवैâती पकड़ने का आश्वासन देते हैं और आज भी अपराधियों से पुलिस के हाथ खाली है। हर दिन शहर में गोलियों की आवाज गूंज रही है। प्रशासन की भूमिका निष्क्रिय दिखाई दे रही हैं। ऐसी भयावह स्थिति में कांग्रेस नागरिकों के प्रति चिंतित हैं जनहित में हर कदम उठाने के लिए तैयार हैं। आम नागरिकों से कांग्रेस ने अपील की है कि अपने परिवार की जानमाल की सुरक्षा के लिए अपनी भूमिका अदा करें।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश् यादव, आलोक मिश्रा, चमन श्रीवास्तव, सम्मति सैनी, सतीश उपाध्याय, राजेश सोनकर, मुकेश राठौर, टीकाराम कोष्टा, सौरभ शर्मा, अनुराग गढ़वाल, शशांक दुबे, कमलेश यादव, राजा पाण्डे, इंदिरा पाठक तिवारी, अनुभा शर्मा, सतीश तिवारी, बलविंदर मान, पुष्पा पटेल, राजेश यादव, भगतराम सिंह, समर्थ मिश्रा, अरविंद पाठक, पंकज निगम, दुर्गा परोहा, बंटी ठाकुर, मनोज नामदेव, चमन पासी, मनोज मेहता, पंकज अग्रहरी आदि ने कहा कि यदि समय रहते शासन प्रशासन अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करती है तो कांग्रेसजन आंदोलन को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *