न्यूयार्क से लौटीं प्रियंका के लिए हुए खास इंतजाम

अदब - मनोरंजन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न्यू यॉर्क से वापस मुंबई आ गई हैं। चूंकि प्रियंका पिछले कुछ सालों से घर से दूर-दूर रही हैं अत: अब उनका खास ख्याल रखा जा रहा है। दरअसल प्रियंका की मॉं मधु चोपड़ा ने अपनी लाड़ली बिटिया के लिए उनके यहां पहुंचने से पहले ही उनके मुताबिक तमाम सुविधाएं जुटाने का काम किया है।

अब आप कह सकते हैं कि अभी कुछ दिन पहले ही तो प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मुंबई आईं थीं, फिर यह क्यों कहा जा रहा है कि काफी लंबे समय के बाद प्रियंका मुंबई आईं हैं। आपको बतला दें कि अब प्रियंका कुछ दिन के लिए नहीं बल्कि कुछ महीने के लिए यहां आई हैं। इस दौरान प्रियंका यहां अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग करेंगी,

जिसमें उनके ऑपोज़िट नजर आने वाले हैं दबंग हीरो सलमान खान। उनकी मॉं को जब यह मालूम चला कि प्रियंका अब यहां कुछ महीने के लिए आ रही हैं तो उन्होंने खास तैयारियां शुरू कर दीं, ताकि उनकी बेटी को किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए। इसके लिए सबसे पहले मॉं ने तमाम पुराने स्टाफ को काम पर बुला लिया है।

इसमें वो मेड भी शामिल हैं जिन्होंने सालों प्रियंका का ख्याल रखा और वो यह अच्छी तरह जानती हैं कि प्रियंका को खाने-पीने में क्या पसंद है। इस तरह मॉं तो मॉ ही होती है, जो बड़े होते बच्चों को भी आंचल में छिपाकर दुनिया की नजर से बचाए रखने का उपक्रम करती ही करती है। प्रियंका की मॉं भी उनके लिए ऐसा ही इंतजाम करने में मशगूल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *