ब्रिटेन की महारानी गंभीर रूप से बीमार

Latest Article

लंदन । ब्रिटिश की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय गंभीर रुप से बीमार हैं। उनकी उम्र 92 साल हो चुकी है। बार बार उनकी तबीयत खराब हो रही है, इस स्थिति को देखते हुए सरकार के कुछ मंत्रियों और अधिकारियों ने महारानी के निधन के बाद होने वाली शोक सभा का गोपनीय तरीके से अभ्यास किया है, ताकि कोई गड़बड़ी ना होने पाए। इस आशय का समाचार स्थानीय समाचार पत्र ने प्रकाशित किया है।

समाचार पत्र के अनुसार इस रिहर्सल को कैंसल डव का नाम दिया गया है। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार राजपरिवार के किसी सदस्य की मौत के पहले नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस तरह से शोक सभा को लेकर पूर्व तैयारी की है।

उल्लेखनीय है महारानी के निधन के बाद ब्रिटेन में लगभग 12 दिन तक शोक मनाया जाएगा। निधन के बाद सबसे पहले काउंसिल में वारिस को लेकर चर्चा होगी। फिर बकिंघम दरवाजे पर उनके निधन की सूचना प्रकाशित की जाएगी। दुनिया भर के मीडिया को भी जानकारी देने का प्रावधान किया गया है। महारानी के शव को वेस्टमिंस्टर हाल में रखा जाएगा, जहां पर दुनियाभर के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

उल्लेखनीय है 1952 में ब्रिटिश शाही गद्दी संभालने के बाद वर्तमान महारानी के समय में 15 सरकारों का निर्माण हुआ और 13 प्रधानमंत्री इस दौरान बदले गए। 86 साल की उम्र से महारानी गैस्ट्रो इंटेरिटीस की बीमारी से पीड़ित हैं। महारानी के पास वर्तमान में 1400 सुरक्षा कर्मचारी 200 घोड़े और 400 संगीतकार उपलब्ध हैं। इसके अलावा शाही परिवार के पास बेशुमार दौलत भी है, जो महारानी को दुनिया की सुपर क्वीन बनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *