2018 मे बिचौलियों एवं बेईमानी पर रोक लगाकर भारत के इतिहास मे पहली बार जल्दी शुरू हुई हज प्रक्रिया,मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज हाउस मुंबई में हज 2019 की किया घोषणा,कल से भरे जायेंगे फॉर्म

Breaking News Latest Article उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर देश धर्म-दर्शन लखनऊ

तहलका टुडे टीम/रिज़वान मुस्तफा 

मुंबई,मोदी सरकार मे हज कौ सब्सिडी और बिचौलियो बेमानो से मुक्त कराकर हाजियो को दी जाने सहुलियतो मे इजाफा कर केद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज हज हाउस, मुंबई में हज 2019 की घोषणा करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार है कि  वर्ष (2018) के हज के पूरा होने के दो सप्ताह बाद ही अगले वर्ष (2019) के हज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे हज पर जाने वाले भारतीय मुसलमानों को सहूलियत एवं आसानी होगी।

श्री नकवी ने कहा कि हज 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल 18 अक्टूबर, 2018 से शुरू हो जाएगी। हज के लिए आवेदन, ऑनलाइन और मोबाइल एप्प के जरिये किये जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन 22 अक्टूबर से शुरू होंगे। हज 2018 के लिए कुल 3 लाख 55 हजार 604 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमे 1 लाख 89 हजार 217 पुरुष और 1 लाख 66 हजार 387 महिलाएं शामिल थी।

श्री नकवी ने कहा कि हज प्रक्रिया की शुरुआत तय समय से पहले होने से हाजियों को तो सुविधा होगी ही साथ ही भारत एवं सऊदी अरब में हज यात्रा से सम्बंधित एजेंसियों को भी हज की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा जिससे हज प्रक्रिया और बेहतर, सरल, सुगम होगी। नवंबर में एयरलाइंस के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तथा दिसंबर, जनवरी तक सऊदी अरब में आवास लेने की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। मक्का और मदीना में आवास के किराये 2018 के किराये के बराबर ही रखे जायेंगे। सभी 20 इम्बार्केशन पॉइंट्स चालू रखने के साथ कालीकट एयरपोर्ट से भी इस बार हज यात्री जा सकेंगे।

श्री नकवी ने कहा कि 2018 में बिना सब्सिडी के पहली हज प्रक्रिया को हाजियों के हित में पाया गया, बिचौलियों एवं बेईमानी पर रोक का नतीजा रहा कि सब्सिडी खत्म होने के बावजूद भी हज 2018 गैर जरुरी महंगा नहीं होने दिया गया। कई वर्षों बाद 2018 हज के लिए हवाई किराए में रिकॉर्ड गिरावट हुई। 2017 में 1 लाख 24 हजार 852 हाजियों के लिए 1030 करोड़ रूपए एयरलाइन्स कंपनियों को हवाई किराये के रूप में दिए गए थे जबकि 2018 में हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से जाने वाले 1 लाख 28 हजार 702 हाजियों के लिए 973 करोड रूपए दिए गए जो पिछले वर्ष के मुकाबले 57 करोड़ रूपए कम है।

श्री नकवी ने कहा कि हज 2018 सफल-सुगम रहा। आजादी के बाद पहली बार रिकॉर्ड 1 लाख 75 हजार 25 भारतीय मुसलमान हज 2018 के लिए गए। उम्मीद है कि इस वर्ष इससे ज्यादा संख्या में भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर जा सकते हैं।
श्री नकवी ने कहा कि हज यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा, स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता है और इस सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की कमीं नहीं रखी जाएगी।

हज हाउस, मुंबई की छत पर लहराया गया देश का सबसे ऊँचा तिरंगा

  • हज हाउस, मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में श्री नकवी ने दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया और हज हाउस की छत पर लगाए गए विशाल राष्ट्रध्वज को फहराया।

गौरतलब है कि इस विशाल राष्ट्रध्वज का आकार 20×30 फुट है, जिसे 30 मीटर के उच्च मस्तूल यानी हाई मास्ट के सहारे मुम्बई के हज हाउस के रूफ़ टॉप पर लगाया गया है।

यह राष्ट्रध्वज सतह से 350 फुट की ऊंचाई पर लहरायेगा, माना जा रहा है कि किसी भी इमारत के टेरेस पर फहराया जानेवाला अब तक का सबसे ऊंचा तिरंगा होगा, जिसकी मुख्य समुद्र तल से ऊंचाई 116 मीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *