गंगा जल था साथ,फिर भी शैतान हुआ हावी,महादेवा जा रहे कावंड़ियों में आपसी विवाद,अपने साथियों पर किया चाकुओ से वार,एक की मौत,2 घायल

Breaking News CRIME

तहलका टुडे टीम-बाराबंकी-मसौली थाना क्षेत्र में भयारा मोड़ के आगे शुक्रवार की भोर रामनगर में लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे एक कांवड़िए ने मामूली विवाद में अपने साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें 3 कांवड़िए घायल हुए। घटना से कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर पर कर दिया है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने घायलों का हालचाल लिया और स्थानीय पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। मृतक और घायल हरदोई जिले के निवासी हैं।हरदोई से महादेवा जा रहे थे कांवड़िए:-रामनगर थाना क्षेत्र में महादेवा क्षेत्र में लोधेश्वर महादेव का मेला चल रहा है। दूर दराज से हजारों कांवड़िए गंगाजल लाकर भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के गांव घुसवाहा से भी 20-20 लोगों की दो टोलियां महादेवा जा रही थी। सभी कावड़िए पैदल थे।रोड पर जाने से रोकने पर नाराज था युवक: एक टोली में घुसवाहा गांव के विपिन यादव (22) पुत्र ओम प्रकाश, राकेश वर्मा (20) पुत्र रामदास वर्मा, विवेक मिश्र (23) पुत्र रामदास मिश्र व अमित रावत पुत्र राजबहादुर शामिल थे।  कांवड़ियों ने पुलिस को बताया कि वह सभी पैदल रामनगर लोधेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक व दर्शन करने जा रहे थे। टीम में शामिल अमित रावत बार-बार बाराबंकी बहराइच हाईवे पर बीच में चलने लगता। उसे कई बार टीम के लीडर (गुरु) अन्य साथियों ने ऐसा करने से रोका था। जब वह मसौली थाना क्षेत्र में भयारा मोड़ से आगे बढ़े ही थे कि फिर से अमित सड़क के बीच चला गया। जिस पर गुरु ने उसे रोका और पकड़ कर सड़क के किनारे किया। जिससे वह नाराज था। इसी बीच ग्रुप का एक साथी पीछे छूट जाने पर लोग उसे बुलाने के लिए। पीछे चले गए।साथियों के समझाने पर अमित ने कर दिया हमला: मौके पर अमित, राकेश, विवेक व विपिन मौजूद थे। लोगों ने अमित को समझाने की कोशिश की तो वह आग बबूला हो गया। उसने अपने पास रहे चाकू से तीनों पर हमला कर दिया। जिसमें विपिन यादव, राकेश वर्मा व विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए।अस्पताल में युवक की मौत:-अमित द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद घायल खून से सन गए। यह नजारा देखकर दहशत में आए कावड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विपिन यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया। हमलावर अमित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक उतरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। स्थानीय पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *