अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर अपने आवास पर समाज के विभिन्न लोगो के साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया  योगा,कहा-धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा और देश की बंदिशों को तोड़ता, मानवता को जोड़ता है “योग”

Breaking News उत्तर प्रदेश ज़रा हटके देश प्रदेश बाराबंकी

तहलका टुडे टीम

दिल्ली-“योग सेहत के खजाने की गोल्डन चाभी है” और अच्छी सेहत ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। योग केवल व्यायाम नहीं है बल्कि यह “सेहत विज्ञान” भी है। योग तन को मजबूती और मन को शांति प्रदान करता है। ये बात आज इंटरनेशनल योगा डे के अवसर पर विभिन्न समाज के लोगों के साथ अपने निवास पर  केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने व्यक्त किये।

https://youtu.be/n5NEiTsQVDc

श्री मुख्तार अब्बास ने आगे कहा धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा और देश की बंदिशों को तोड़ता, मानवता को जोड़ता  है “योग”.

इस अवसर पर विभिन्न समाज के लोगों के साथ अपने निवास पर योग किया।श्री

मुख्तार ने ये भी कहा योग पूरी दुनिया की सेहत का “भारतीय हेल्थ हैंपर” बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की हजारों साल पुरानी सेहत और शांति की विरासत “योग” को पूरी दुनिया का “हाउस होल्ड ब्रांड” बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *