NRC के साये में यूपी के अल्पसंख्यकों को PM मोदी का तोहफा,केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की कोशिशों से 15 साल बाद फिर ज़िंदा हुआ युपी अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम,20 लाख तक मिलेगा कर्ज,फार्म जमा करने की 20 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

रिज़वान मुस्तफ़ा@TahalkaToday लखनऊ- 30 करोड़ अल्पसंख्यकों की नुमाइंदगी कर रहे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के काम काज का तरीका दिल जीतने वाला और मोदी सरकार के लिए विश्वास पैदा करने वाला है। Nrc की बहस के साये में यूपी का अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम जो 15 साल से बंद पड़ा था और हालात इतने […]

Read More

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने साबरमती में गांधी जी की मूर्ति की गुलपोशी कर चलाया चरखा,शानदार विरासत को जानदार बनाने का सशक्त अभियान “हुनर हाट” का किया उद्धघाटन 

तहलका टुडे टीम अहमदाबाद (गुजरात),केंद्रीय अल्पसंख्यक  मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी ने आज साबरमती आश्रम पहुचकर गांधी जी की मूर्ति की गुलपोशी की चरखा चलाया,और कहा कि “हुनर हाट” भारत की स्वदेशी दस्तकारी- शिल्पकारी की लुप्त हो रही “शानदार विरासत को जानदार” बनाने का सशक्त अभियान है। 07 से 15 दिसंबर, तक साबरमती रिवर फ्रंट, अहमदाबाद में आयोजित किये जा रहे “हुनर हाट” का उद्घघाटन करते हुए श्री नकवी ने कहा कि जहाँ एक ओर “हुनर हाट” से “हुनर के उस्ताद” दस्तकारों, शिल्पकारों के “हुनर को हौसला” मिला है वहीँ दूसरी ओर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित हजारों दस्तकारों, शिल्पकारों, खानसामों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। श्री नकवी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख स्थानों पर आयोजित होने के कारण “हुनर हाट” में दस्तकारों, शिल्पकारों के हस्तनिर्मित दुर्लभ उत्पाद अन्य कलाकृतियों की जबरदस्त बिक्री हो रही है और इन दस्तकारों, शिल्पकारों को देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आर्डर मिल रहे हैं। “हुनर हाट”, दस्तकारों/शिल्पकारों का “एम्पावरमेंट एक्सचेंज” साबित हुए हैं। श्री नकवी ने कहा कि मोदी सरकार-2 के पहले 100 दिनों में ही अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 100 “हुनर हब” स्वीकृत किये हैं। इन “हुनर हब” में दस्तकारों, शिल्पकारों, पारम्परिक खानसामों को वर्तमान जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी। उनके हुनर को और निखारा जायेगा। अगले 5 वर्षों में मोदी सरकार “हुनर हाट” के माध्यम से लाखों “हुनर के उस्ताद” कारीगरों, शिल्पकारों, दस्तकारों और पारंपरिक खानसामों को रोजगार और रोजगार के मौके मुहैया कराएगी। श्री नकवी ने कहा कि अगले “हुनर हाट” का आयोजन 20 से 31 दिसंबर 2019 मुंबई में, फिर 10 से 20 जनवरी, 2020 लखनऊ में, 11 से 19 जनवरी, 2020 तक हैदराबाद में, 20 जनवरी से 1 फरवरी, 2020 चंडीगढ़ में, 08 फरवरी से 16 फरवरी, 2020 तक इंदौर में किया जाएगा। श्री नकवी ने कहा कि अहमदाबाद में आयोजित किये जा रहे “हुनर हाट” में बड़ी  संख्या में महिला दस्तकारों सहित देश के लगभग सभी राज्यों से दस्तकार, शिल्पकार, खानसामे भाग ले रहे हैं। कारीगरों के द्वारा हस्तशिल्प और हथकरघा के बहुत उत्तम उत्पाद असम, आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, मणिपुर, तेलंगाना, तमिलनाडु आदि राज्यों से लाए गए हैं। इसके अलावा लुप्त हो रही उत्तर प्रदेश की टिखु कला का अहमदाबाद के “हुनर हाट” में पहली बार प्रवेश हो रहा है। केरल से नारियल के खोल से बने उत्पादों को भी पहली बार प्रतिनिधित्व मिल रहा है। कर्णाटक से रोज वुड से तैयार की गई कलाकृतियाँ जो कर्नाटक राज्य से आ रही है वह भी आकर्षण का केंद्र होगी। देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक एवं लज़ीज़ व्यंजन का भी यहाँ आने वाले लोग लुत्फ़ ले सकेंगे। इसके अलावा देश के प्रसिद्द कलाकारों द्वारा रोज प्रस्तुत किये जाने वाले पारम्परिक नृत्य, संगीत, लोकगीत, कव्वाली एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे। साबरी ब्रदर्स, तरन्नुम मलिक, रेखा राज, राहुल जोशी, अश्वनी कुमार, मिक्की सिंह नरूला, मुकेश पांचोली, तृप्ति मेहुल शाह जैसे प्रसिद्द कलाकार, हास्यकलाकर, गायक आदि अपने कार्यक्रम पेश करेंगे। आने वाले दिनों में “हुनर हाट” का आयोजन गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, भोपाल, नागपुर, रायपुर, पुडुचेर्री, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, रांची, भुबनेश्वर, अजमेर आदि में किया जायेगा।

Read More

अल्लाहुम्मा लब्बैक की सदा बुलंद करते हुए मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पहुँचे मक्काये मुकर्रमा किया उमरा,देश दुनिया में शांति के साथ भारत की तरक्की के लिये माँगी दुआ,हज 2020 की तैयारियों का लिया जायज़ा

तहलका टुडे ब्यूरो/रिज़वान मुस्तफ़ा मक्का- लब्बैक अल्लाहुम्मा की सदाये बुलंद करते हुए अल्लाह के घर काबा शरीफ पहुचकर उमरा करके देश दुनिया मे शांति के लिये दुआ माँगकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज 2020 की सऊदी में तैयारियो की समीक्षा किया। भारत एवं सऊदी अरब में हज के इंतजाम बेहतर करने […]

Read More

30 करोड़ अल्पसंख्यकों में हुनरमंदों के सामानों का भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की कोशिशों से प्रदर्शन हुनर हाट में खुशी से हुनरमंदो के निकले आंसू

तहलका टुडे टीम नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का अंदाज़ और अखलाक ही निराला है देश के 30 करोड़ अल्पसंख्यक जहाँ उनसे काफी मुतास्सिर है वही उनको देखने मिलने के लिए बेताब भी रहते है। देश भर के दस्तकारों, शिल्पकारों के “हुनर को हौसले का हब” बना “हुनर हाट” का आज भारत अंतर्राष्ट्रीय […]

Read More

30 करोड़ हिंदुस्तानी मुसलमानो के मुख्तार का एलान,बगैर सब्सिडी (कांग्रेस की खैरात ) से 2020 में फिर हज करवाने के लिए ऑन लाइन आवेदन आज से 10 नवंबर तक किया शुरू

तहलका टुडे टीम नई दिल्ली-30 करोड़ हिंदुस्तानी मुसलमानो को बगैर सब्सिडी कांग्रेस की खैरात से हज कराने के मुख्तार यानी केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 2020 में हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए ऑन लाइन आवेदन आज से शुरू कर दिया है जो 10 नवंबर तक चलेगा। इस बार हज […]

Read More

भारत का मुस्लिम समाज अच्छी तरह जानता है कि आतंकवाद इंसानियत ही नहीं इस्लाम का भी सबसे बड़ा दुश्मन है-मुख्तार अब्बास नक़वी

मुंबई के हज हाउस में पुनर्निर्मित हॉल का उद्धघाटन मुंबई,- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत की पंथनिरपेक्षता की मजबूत नींव बहुसंख्यक हिन्दू समुदाय के “सहिष्णुता के संस्कार” से तैयार हुई है। मुंबई के हज हाउस में पुनर्निर्मित हॉल का उद्घाटन करते हुए  नकवी ने कहा कि भारत दुनिया का […]

Read More

अपने एखलाक से अवाम का दिल जीतने वाले मुसलमानो की आन बान शान,भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों के मुख्तार बने कैबिनेट मंत्री खायी क़सम

तहलका टुडे टीम अल्पसंख्यको का मुख़्तार कहलाने वाले मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Nakvi) ने गुरुवार को दूसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली। इस बार नकवी को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। राजनैतिक-सामाजिक क्षेत्र में महात्मा गांधी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, जयप्रकाश नारायण, डॉ […]

Read More

मोदी का शेर मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पुलवामा हमले पर लखनऊ में गरजा -कहा न तो गुनहगार बचेंगे और न ही उनके संरक्षक,जस्ट वेट एंड वाच… देश के गद्दारो में हड़कंप

रिज़वान मुस्तफ़ा /तहलका टुडे   लखनऊ-केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा और स्वाभिमान से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। पुलवामा आतंकी हमले के गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। ये गलती उन पर बहुत भारी पड़ेगी। जस्ट वेट एंड वॉच…। आज नकवी लखनऊ में पत्रकारों से मुखातिब […]

Read More

अल्पसंख्यक तो मंदिर के विरोध में नहीं, मुख्तार अब्बास नकवी के हिन्दुस्तान मे छपे इंटरव्यू से देश की फिरकापरस्त ताकतो मे हडकंप

नई दिल्ली, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी महत्वपूर्ण और संवेदनशील महकमे की जिम्मेदारी संभालने के साथ- साथ केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के एकमात्र मुस्लिम कैबिनेट मंत्री भी हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय के कामकाज और देश के मुसलमानों से जुडे़ ज्वलंत मुद्दों पर हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ मदन जैड़ा ने […]

Read More

मोदी के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले मे अल्पसंखय्को के हुनर का दिखेगा जलवा, प्रगति मैदान,नर्इ दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 14 से 27 नवंबर मे आयोजित किया जा रहा है पहली बार “हुनर हाट”

नई दिल्ली, 13 नवम्बर 2018: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ एक मुलाक़ात मे बताया  कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा देश भर में आयोजित किया जा रहा”हुनर हाट”, दस्तकारों/शिल्पकारों का “एम्पावरमेंट-एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज” साबित हो रहा है।अल्पसंख्यक मंत्रालय,भारत सरकार, द्वारा  14नवम्बर से 27 नवंबर, 2018 तक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला(आर्इआर्इटीएफ), प्रगति मैदान, नर्इ दिल्ली में “हुनर हाट” काआयोजन किया जा रहा है जिसका औपचारिक उद्घघाटन मुख्तारअब्बास नकवी 15 नवम्बर को करेंगे। अल्पसंख्यक कार्यमंत्रालय द्वारा दस्तकारों, शिल्पकारों को मौका-मार्किट मुहैयाकरने के मिशन के तहत देश के विभिन्न भागों में आयोजित”हुनर हाट” की श्रृंखला में यह “हुनर हाट” अंतर्राष्ट्रीय व्यापारमेला, प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। श्री नकवी ने कहा कि आर्इआर्इटीएफ में आयोजित इस“हुनर हाट” में बड़ी संख्या में महिला दस्तकारों सहित देश भर के दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर भाग ले रहे हैं। देश के कोने-कोने से हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पाद इस “हुनर हाट” मेंप्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। अज़रख, बाग प्रिंट,बंधेज, बाड़मेर अज़रख और एप्लिक, बिड्रिवेयर, केन औरबांस, कालीन, चंदेरी, चनिया चोली, चिकनकारी, कॉपर बेलउत्पाद, ताँबे के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन, ड्राई फ्लॉवर,गोटापत्ती, हैंडलूम और होम फर्निशिंग इत्यादि यहाँ उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा जूट क्राफ्ट, लाख पत्थर से बनी चुड़ियाँ,लैक्रवेयर, लिनन उत्पाद, मेटलवेयर, मडवर्क, मल्बेरी सिल्क,पैठनी सिल्क, फूलकरी, पंजाबी जुत्ती, ज़री बैग आदि उपलब्धरहेंगे। पहली बार छत्तीसगढ़ के उत्पाद, जम्मू-कश्मीर के नामदाऔर चिन्नॉन सिल्क भी उपलब्ध रहेंगे। श्री नकवी ने कहा कि हाशिये पर पड़ी हुनर कीविरासत को मोदी सरकार के “हुनर हाट” जैसे रोजगारपरककार्यक्रम से जबरदस्त हौसला मिला है। देश भर के प्रमुखस्थलों पर आयोजित किये जा रहे “हुनर हाट” से जहाँ एक तरफहुनरमंद शिल्पकारों, दस्तकारों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मौका-मार्किट मुहैया हुए हैं, वहीँ बड़ी संख्या में उन्हें रोजगार-रोजगारके अवसर भी उपलब्ध हुए हैं। श्री नकवी ने कहा कि “हुनर हाट” एक ही जगह पर देशभर के दस्तकारों, शिल्पकारों के नायाब हस्तनिर्मित स्वदेशीसामान के प्रदर्शन एवं बिक्री और विभिन्न राज्यों के लजीज़पकवानों के स्वाद का एक विश्वसनीय एवं लोकप्रिय ब्रांड बनगया है। श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मेकइन इंडिया””, “स्टैंड अप इंडिया”, “स्टार्ट अप इंडिया” के संकल्पको साकार करने का “प्रामाणिक एवं विश्वसनीय ब्रांड” बन गयाहै “हुनर हाट”। पिछले 1 साल में “हुनर हाट” 1 लाख 50 हजारसे ज्यादा कारीगरों, दस्तकारों, शिल्पकारों एवं उनसे जुड़े लोगोंको रोजगार और रोजगार के अवसर मुहैया कराने में सफल रहेहैं। हमारा लक्ष्य “हुनर हाट” के माध्यम से 2019 तक लगभग 5लाख लोगों को रोजगार-रोजगार के मौके उपलब्ध कराना है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा इससे पहले “हुनरहाट” इलाहाबाद (सितम्बर 2018), दिल्ली के प्रगति मैदान मेंलगने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (2016, 2017), बाबाखड़क सिंह मार्ग (2017, 2018); पुडुचेरी के थीडल बीच(2017, 2018) और मुंबई के इस्लाम जिमखाना, मरीन लाइन्स(2017) में आयोजित किये गए हैं। आने वाले दिनों में “हुनरहाट” का आयोजन मुंबई (दिसंबर 2018), बाबा खड़क सिंहमार्ग, दिल्ली (जनवरी 2019) और गोवा (फरवरी 2019) मेंकिया जायेगा।  

Read More