अल्लाहुम्मा लब्बैक की सदा बुलंद करते हुए मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पहुँचे मक्काये मुकर्रमा किया उमरा,देश दुनिया में शांति के साथ भारत की तरक्की के लिये माँगी दुआ,हज 2020 की तैयारियों का लिया जायज़ा

Breaking News Latest Article देश धर्म-दर्शन

तहलका टुडे ब्यूरो/रिज़वान मुस्तफ़ा
मक्का- लब्बैक अल्लाहुम्मा की सदाये बुलंद करते हुए अल्लाह के घर काबा शरीफ पहुचकर उमरा करके देश दुनिया मे शांति के लिये दुआ माँगकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज 2020 की सऊदी में तैयारियो की समीक्षा किया।
भारत एवं सऊदी अरब में हज के इंतजाम बेहतर करने के लिए हज 2020 से पहले अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी है जो सऊदी अरब खुद जाकर हाजियो की सहूलियतों का पहली बार भारत के मंत्री की हैसियत से जायज़ा ले रहे है। मक्के के बाद मदीने भी जाएंगे।
सऊदी अरब में  भारतीय हाजियो के रहने में, ट्रांसपोर्ट और चादरो की सप्लाई में क्वालिटी और अन्य सुविधा का अबकी बार अल्पसंख्यक मंत्री ने अचानक जायज़ा लेने के लिए पहुचने से हड़कंप मच गया है,
सूत्रों के मुताबिक मुख़्तार अब्बास नकवी हर विभाग और क्या क्या हाजियो के लिए सुविधा फ़राहम की जा सकती है इसका जायज़ा ले रहे है और वो किसी तरह से भी हाजियो की सुविधा में कमी होने और करने वाले को बख्शने के मूड में भी नही है।

मालूम हो पिछले वर्ष भारत में 21 इम्बार्केशन पॉइंट्स थे,वहीँ हज 2020 के लिए 1 नये इम्बार्केशन पॉइंट्- विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) शुरू किया जायेगा। इस प्रकार हज 2020 के लिए देश भर के 22 इम्बार्केशन पॉइंट्स के जरिये भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर जायेंगे।
हज 2019 कई मायनों में ऐतिहासिक एवं पिछले कई वर्षों में अब तक का सबसे सफल हज रहा। भारत के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 2 लाख भारतीय मुसलमानों ने 2019 में बिना किसी सब्सिडी के हज यात्रा की। यही नहीं, हज यात्रा पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को 5 प्रतिशत कर दिया गया जिससे 2019 में हज यात्रियों को 113 करोड़ रूपए से ज्यादा की बचत हुई।
इसके अलावा अधिकांश भारत के इम्बार्केशन पॉइंट्स से हज यात्रा के लिए हवाई किराये में कमीं आयी। इसके अलावा मदीने में लिए गए आवास पिछले साल के मुकाबले लगभग 100 रियाल कम पर लिए गये जिससे भारत के प्रत्येक हज यात्री को लगभग 3000 रूपए की बचत हुई।

बिना “मेहरम” (पुरुष रिश्तेदार) के 2340 मुस्लिम महिलाएं भी हज पर गई। 2019 में महिलाओं में पंजाब की 100 वर्ष की आयु की श्रीमती अत्तार बीबी सबसे उम्रदराज हज यात्री रही। वहीँ, बिहार के श्री सदरे आलम (उम्र 98 वर्ष) सबसे बुजुर्ग पुरुष हाजी रहे। हज 2020 में भी बिना “मेहरम” हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को लॉटरी सिस्टम से बाहर रखा गया है।

1 लाख 40 हजार हज यात्री हज कमिटी ऑफ इंडिया और 60 हजार हज यात्री हज ग्रुप ऑर्गनाइजर (एचजीओ) के जरिये हज 2019 पर गए। हज समूह आयोजक भी पहली बार 10 हजार हज यात्रियों को हज कमिटी ऑफ इंडिया के निर्धारित पैकेज पर ही ले गए।
सऊदी अरब द्वारा भारत का हज कोटा 2 लाख किये जाने का नतीजा यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 2019 में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, बिहार सहित देश के सभी बड़े प्रमुख राज्यों से सभी हज आवेदक हज यात्रा पर गए। सऊदी अरब द्वारा भारत का कोटा बढ़ाये जाने से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, पंजाब, गोवा, मणिपुर, ओडिशा, पुडुचेर्री, दादर एवं नागर हवेली, लक्षद्वीप, चंडीगढ़, दमन एवं दीव, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, त्रिपुरा में वेटिंग लिस्ट क्लियर होने के कारण सभी आवेदकों को हज पर जाने का मौका मिला।
श्री नकवी की कोशिशों से पहली बार पारदर्शिता और हज यात्रियों की सहूलियत के लिए हज समूह आयोजकों का भी पोर्टल http://haj.nic.in/pto/ (Portal For Haj Group Organisers) बनाया गया जिसमे सभी अधिकृत एचजीओ के पैकेज आदि सभी जानकारी दी गई हैं।

इस वर्ष हज यात्रियों को सभी प्रकार की जानकारी मुहैया कराने एवं पूरी हज प्रक्रिया में मदद करने के लिए 100 लाइन का सूचना केंद्र हज हाउस, मुंबई में शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *