मुख्यमंत्री ने किसानों से किया हर वादा निभाया

Viral News राजनीति

जबलपुर, १० जून। प्रदेश में इन दिनों आम के आम गुठलियों के दाम की बात फलीभूत होते दिख रही है। जहाँ किसानों को उनकी उपज की न केवल वाजिब कीमत मिल रही है, बल्कि बेची गई फसल पर प्रोत्साहन राशि भी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि याेजना के तहत मिल रही है। अरसे बाद किसानों के दिन बहुरे हैं, प्रदेश का किसान खुश है। ये कहना है जबलपुर के किसान महासम्मेलन में दूर-दराज से पहुंचे किसानों का।जबलपुर, १० जून (ईएमएस)। प्रदेश में इन दिनों आम के आम गुठलियों के दाम की बात फलीभूत होते दिख रही है।

जहाँ किसानों को उनकी उपज की न केवल वाजिब कीमत मिल रही है, बल्कि बेची गई फसल पर प्रोत्साहन राशि भी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि याेजना के तहत मिल रही है। अरसे बाद किसानों के दिन बहुरे हैं, प्रदेश का किसान खुश है। ये कहना है जबलपुर के किसान महासम्मेलन में दूर-दराज से पहुंचे किसानों का। किसान महासम्मेलन में पहुंची जबलपुर जिले के विकासखण्ड कुण्डम के ग्राम पंचायत मोहनी की सरपंच झम्मी बाई कुलस्ते कहती हैं कि मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए जो कहा उसे पूरा भी किया। उन्होंने किसानों से किया हर वादा निभाया है।

मंडला जिले के जमुनिया बरेला से शिव प्रसाद गोढरिया के साथ आए करीब २५ लोगों ने समवेत स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के लिए बहुत कर रहे हैं। वहीं ग्राम कटंगी पड़रिया के मलखान कहते हैं कि मुख्यमंत्री ने जो-जो कहा सब पूरा किया है। वे कहते थे कि प्रदेश में किसानों की फसल को कम दाम पर बिकने नहीं देंगें, उसे पूरा किया। मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पाद की उचित कीमत दिलाने का वादा किया, भावान्तर भुगतान योजना शुरू कर वह भी किया। उन्होंने कहा था कि बाजार में किसानों की फसलों के दाम कम होंगे तो नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। इस वादे को भी शिवराज ने बखूबी निभाया। सम्मेलन में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा उन्होंने जो वादे किये उन्हें निभाया भी है।मुख्यमंत्री ने किसानों से किया हर वादा निभाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *