मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी बदमाश घायल

उत्तर प्रदेश राज्य

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश में पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा कसता जा रहा है। नोएडा के शातिर बदमाश को पुलिस ने आज मैनपुरी में मुठभेड़ में घायल कर दिया। दोनों पक्षों में आज तड़के फायरिंग में 15 हजार का इनामी बदमाश यादवेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने उसको दबोच लिया। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल है।

नोएडा में दोहरे हत्याकांड में वांछित 15 हजार का ईनामी बदमाश यादवेंद्र आज पुलिस के जाल में फंस गया। बरनाहल थाना क्षेत्र के एमाहसनगर निवासी मोना यादव उर्फ यादवेंद्र ने नोएडा ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। नोएडा पुलिस ने उसके ऊपर 15000 का इनाम घोषित था। आज तड़के बरनाहल थाना की टीम को उसकी लोकेशन दिहुली मार्ग पर मिली। थाना की फोर्स के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम के साथ उसकी घेराबंदी की गई। बरनाहल दिहुली मार्ग पर इकहरा के निकट उसे घेर लिया गया। पुलिस टीम को देखते ही यादवेंद्र तथा उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली उसके टांग में लगी और वह गिर पड़ा। इसी दौरान बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में बरनाहल पुलिस का एक सिपाही वीरेश्वर भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपी की हालत बिगड़ी

आरोपी की हालत बिगडऩे पर सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्रभारी एसपी ने बताया कि एक माह पूर्व मोना और उसके साथियों ने ग्राम सलूकनगर में पुलिस पर हमला बोला था। तब से वो बरनाहल पुलिस के रडार पर चल रहा था। उसके खिलाफ बरनाहल थाने में भी पुलिस मुठभेड़ का एक मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *