मोदी के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले मे अल्पसंखय्को के हुनर का दिखेगा जलवा, प्रगति मैदान,नर्इ दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 14 से 27 नवंबर मे आयोजित किया जा रहा है पहली बार “हुनर हाट”

नई दिल्ली, 13 नवम्बर 2018: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ एक मुलाक़ात मे बताया  कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा देश भर में आयोजित किया जा रहा”हुनर हाट”, दस्तकारों/शिल्पकारों का “एम्पावरमेंट-एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज” साबित हो रहा है।अल्पसंख्यक मंत्रालय,भारत सरकार, द्वारा  14नवम्बर से 27 नवंबर, 2018 तक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला(आर्इआर्इटीएफ), प्रगति मैदान, नर्इ दिल्ली में “हुनर हाट” काआयोजन किया जा रहा है जिसका औपचारिक उद्घघाटन मुख्तारअब्बास नकवी 15 नवम्बर को करेंगे। अल्पसंख्यक कार्यमंत्रालय द्वारा दस्तकारों, शिल्पकारों को मौका-मार्किट मुहैयाकरने के मिशन के तहत देश के विभिन्न भागों में आयोजित”हुनर हाट” की श्रृंखला में यह “हुनर हाट” अंतर्राष्ट्रीय व्यापारमेला, प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। श्री नकवी ने कहा कि आर्इआर्इटीएफ में आयोजित इस“हुनर हाट” में बड़ी संख्या में महिला दस्तकारों सहित देश भर के दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर भाग ले रहे हैं। देश के कोने-कोने से हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पाद इस “हुनर हाट” मेंप्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। अज़रख, बाग प्रिंट,बंधेज, बाड़मेर अज़रख और एप्लिक, बिड्रिवेयर, केन औरबांस, कालीन, चंदेरी, चनिया चोली, चिकनकारी, कॉपर बेलउत्पाद, ताँबे के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन, ड्राई फ्लॉवर,गोटापत्ती, हैंडलूम और होम फर्निशिंग इत्यादि यहाँ उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा जूट क्राफ्ट, लाख पत्थर से बनी चुड़ियाँ,लैक्रवेयर, लिनन उत्पाद, मेटलवेयर, मडवर्क, मल्बेरी सिल्क,पैठनी सिल्क, फूलकरी, पंजाबी जुत्ती, ज़री बैग आदि उपलब्धरहेंगे। पहली बार छत्तीसगढ़ के उत्पाद, जम्मू-कश्मीर के नामदाऔर चिन्नॉन सिल्क भी उपलब्ध रहेंगे। श्री नकवी ने कहा कि हाशिये पर पड़ी हुनर कीविरासत को मोदी सरकार के “हुनर हाट” जैसे रोजगारपरककार्यक्रम से जबरदस्त हौसला मिला है। देश भर के प्रमुखस्थलों पर आयोजित किये जा रहे “हुनर हाट” से जहाँ एक तरफहुनरमंद शिल्पकारों, दस्तकारों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मौका-मार्किट मुहैया हुए हैं, वहीँ बड़ी संख्या में उन्हें रोजगार-रोजगारके अवसर भी उपलब्ध हुए हैं। श्री नकवी ने कहा कि “हुनर हाट” एक ही जगह पर देशभर के दस्तकारों, शिल्पकारों के नायाब हस्तनिर्मित स्वदेशीसामान के प्रदर्शन एवं बिक्री और विभिन्न राज्यों के लजीज़पकवानों के स्वाद का एक विश्वसनीय एवं लोकप्रिय ब्रांड बनगया है। श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मेकइन इंडिया””, “स्टैंड अप इंडिया”, “स्टार्ट अप इंडिया” के संकल्पको साकार करने का “प्रामाणिक एवं विश्वसनीय ब्रांड” बन गयाहै “हुनर हाट”। पिछले 1 साल में “हुनर हाट” 1 लाख 50 हजारसे ज्यादा कारीगरों, दस्तकारों, शिल्पकारों एवं उनसे जुड़े लोगोंको रोजगार और रोजगार के अवसर मुहैया कराने में सफल रहेहैं। हमारा लक्ष्य “हुनर हाट” के माध्यम से 2019 तक लगभग 5लाख लोगों को रोजगार-रोजगार के मौके उपलब्ध कराना है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा इससे पहले “हुनरहाट” इलाहाबाद (सितम्बर 2018), दिल्ली के प्रगति मैदान मेंलगने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (2016, 2017), बाबाखड़क सिंह मार्ग (2017, 2018); पुडुचेरी के थीडल बीच(2017, 2018) और मुंबई के इस्लाम जिमखाना, मरीन लाइन्स(2017) में आयोजित किये गए हैं। आने वाले दिनों में “हुनरहाट” का आयोजन मुंबई (दिसंबर 2018), बाबा खड़क सिंहमार्ग, दिल्ली (जनवरी 2019) और गोवा (फरवरी 2019) मेंकिया जायेगा।  

Read More

वक्फ संपत्तियों का समाज की भलाई विशेषकर लड़कियों की शिक्षा के लिए सदुपयोग करने वाले “मुतवल्लियों” को केंद्र सरकार पुरस्कृत करेगी-मुख़्तार अब्बास

मोदी सरकार अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम समाज की लड़कियों की बेहतर शिक्षा को प्राथमिकता बना कर काम कर रही है। मुंबई-र्केद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि शिक्षा, लड़कियों की “संवैधानिक एवं सामाजिक सुरक्षा की गारंटी” है। शिक्षा को आखिरी प्राथमिकता से पहली प्राथमिकता बनाना एक आंदोलन-मिशन होना चाहिए।वक्फ संपत्तियों का […]

Read More