रूसी युवती गिरफ्तार, अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

विदेश

वॉशिंगटन । मारिया बुटिना रूस की नागरिक है और वॉशिंगटन डीसी में रह रही थी। अमेरिका ने मारिया को बंदी बनाया है। उन पर आरोप है कि उसने अमेरिका में विदेशी एजेंट के तौर पर पंजीयन नहीं करवाया था और साजिश रचते हुए रूस की एजेंट के तौर पर काम किया। मारिया बुटिना (29) को 15 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वह रूस की नागरिक है और वॉशिंगटन डीसी में रह रही थी। कल दोपहर वह अदालत में पेश हुई। उसके मामले पर कल सुनवाई होगी, इस दौरान वह हिरासत में रहेगी।

अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक वह वर्ष 2015 से कम से कम फरवरी 2017 तक रूस के एक उच्चाधिकारी के इशारों पर काम करती रही। उक्त अधिकारी पहले रूस के सांसद थे और बाद में वह रूस के सेंट्रल बैंक में शीर्ष अधिकारी बने। न्याय विभाग ने कहा कि उक्त रूसी अधिकारी पर अमेरिकी कोषागार विभाग, ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने इस वर्ष अप्रैल में प्रतिबंध लगाया था।

अदालत में पेश दस्तावेजों में यह बताया गया है कि रूसी अधिकारी और बुटिना ने स्थानीय लोगों और अमेरिकी राजनीति में पैठ रखने वाले संगठनों के साथ संबंध विकसित किए ताकि रूसी सरकार को इसका फायदा मिल सके। संघीय अधिकारियों ने अदालत में पेश दस्तावेजों में बुटिना की कुछ गतिविधियों का जिक्र भी किया

जिससे उसके प्रयास और स्पष्ट हो जाते हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि उसने यह खुलासा नहीं किया कि वह रूस की सरकार की एजेंट है, जबकि कानून के मुताबिक यह आवश्यक होता है। बुटिना को अधिकतम पांच साल कैद की सजा मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *