प्रवासियों का स्वागत कर रहा घटती आबादी से चिंतित पुर्तगाल

विदेश

लिस्बन । एक ओर जहां कई यूरोपीय देश प्रवासियों की ओर टेढ़ी नजरों से देख रहे हैं, एक अन्य यूरोपीय देश फुर्तगाल चाहता है कि उसके यहां ज्यादा से ज्यादा प्रवासी आएं। दरअसल, पुर्तगाल अपने यहां लगातार घटती आबादी से परेशान है और इस समस्या का हल प्रवासियों में खोज रहा है।

प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मई में एक सम्मेलन में कहा कि हम चाहते हैं कि फुर्तगाम और प्रवासी आएं। पुर्तगाल ने अपने नेक इरादे तब जाहिर कर दिए थे, जब 21 जून से समुद्र में फंसी रहने को मजबूर प्रवासियों की नौका से कुछ प्रवासियों को देश में आने की इजाजत दे दी थी। जबकि, इटली ने इस नौका को अपने तट पर रुकने से इनकार कर दिया था।

यूरोप के अन्य नेता पिछले हफ्ते हुए एक सम्मेलन में इस समझौते पर नहीं पहुंच पाए थे कि उत्तर अफ्रीका के तट के निकट से बचाए गए प्रवासियों को कौन स्वीकार करेगा। दूसरी ओर पुर्तगाल की सोशलिस्ट सरकार ने अपने देश को और आकर्षक स्थल दिखाने के लिए कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं।

पुर्तगाल सरकार के एक शोध के मुताबिक देश में एक स्थिर कामकाजी आबादी बनाए रखने के लिए पुर्तगाल को हर साल कम से कम 75,000 नए निवासियों की जरूरत पड़ती है। फिलहाल उसकी कामकाजी आबादी महज 1.04 करोड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *