बीजेपी सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया पहली बार महिलाओं की इफ्तार पार्टी, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और तीन तलाक पीड़ित महिलाएं हुईं शामिल,कांग्रेस समेत फिरकापरस्त ताक़तों में हड़कंप

Latest Article ज़रा हटके दिल्ली-एनसीआर देश राजनीति

नई दिल्ली। रमजान पाक का महीना चल रहा है। ईद में बस 2 दिन और बचे हैं। इस पाक महीने में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन कर कांग्रेस समेत कई फिरकापरस्त ताक़तों को झिंझोड कर रख दिया।

इस इफ्तार पार्टी में कई केन्द्रीय मंत्री शामिल हुई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी और रवि शंकर प्रसाद इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

इस इफ्तार पार्टी में मुख्तार अब्बास नकवी के बुलाने पर तीन तलाक पीड़ित महिलाएं और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। नकवी के आवास 7 सफदरजंग रोड पर इफ्तार का आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि यह पहली बार है कि सरकार के किसी मंत्री ने विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं के लिए इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उनकी इफ्तार ‘सोशल इंजीनियरिंग’ और राहुल गांधी की इफ्तार ‘पॉलिटिकल इंजीनियरिंग’ का हिस्सा है।किसी ने सोशल इंजीनियरिंग के लिए इफ्तार का आयोजन नहीं किया। हमने किया।

केंद्रीय मंत्रियों ने सुनी परेशानियां
नकवी की इफ्तार पार्टी में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ,केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और एम जे अकबर समेत स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। सभी बीजेपी सदस्यों को तलाकशुदा महिलाओं के अलावा अन्य लोगों की परेशानियां सुनते देखा गया।

सभी धर्मों की महिलाओं के साथ संवाद करे सरकार
इफ्तार पार्टी में ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्षा शाइस्ता अंबर भी शामिल हुईं। शाइस्ता ने केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी धर्मों की महिलाओं के साथ उनकी नौकरी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर बात करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

स्पर्धा नहीं कर रहे
नकवी ने , ‘राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए इफ्तार का आयोजन कर रहे हैं। बहरहाल , मैं जरूररमंद लोगों के लिए इफ्तार दे रहा हूं। वैसे , हम उनके साथ किसी तरह की स्पर्धा नहीं कर रहे हैं।’

दो वर्षों के अंतराल के बाद
गौरतलब है कि आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भी इफ्तार का आयोजन किया गया था। पार्टी ने दो वर्षों के अंतराल के बाद इफ्तार दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *