सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में खरीदा घर, पति धर्मेंद्र के साथ की पूजा

उत्तर प्रदेश राजनीति राज्य

मथुरा । बॉलीवुड से राजनीति में आने वाली सिने तारिका हेमा मालिनी ने अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा से अपने प्यार की खातिर अपना आशियाना भी चुन लिया है। भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने आज अपने पति धर्मेंद्र के साथ अपने घर में पूजन भी किया।

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने आज मथुरा के वृंदावन में ओमेक्स में अपने फ्लैट में पूजन किया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने यह फ्लैट खरीदा है। आज पूजा-अर्चना के साथ हेमा मालिनी ने गृह प्रवेश भी किया। उनके सात उनके पति तथा बॉलीवुड में हीमैन के नाम से विख्यात फिल्म स्टार धर्मेंद्र भी थे। दोनों से साथ में पूजा करने के बाद ही आज गृह प्रवेश भी किया। उनके साथ मथुरा के पंडित तथा अन्य करीबी भी थे। पूजन का कार्यक्रम करीब आधा घंटे तक चला।

बॉलीवुड स्टार एवं सांसद हेमा मालिनी ने पति धर्मेन्द्र के साथ कान्हां की नगरी मथुरा के वृन्दावन में विधि-विधान से नए बंगले में  गृह प्रवेश किया। ओमैक्स सिटी, वृन्दावन छटीकरा रोड में सांसद हेमा मालिनी ने नया बंगला बनाया है। हेमा मालिनी ने बंगला मुंबई से आर्किटेक्ट बुलाकर बनवाया था। हेमा मालिनी के नए बंगले में 8 कमरे हैं। जिसमें से चार कमरे फर्स्ट फ्लोर पर और चार कमरे सेकेण्ड फ्लोर पर बनाए गए हैं।

इससे पहले दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के उस विचार का पुरजोर समर्थन किया है, जिसके अनुसार 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म के मामलों में दोषी को मौत की सजा देने की मांग की गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अपने विभाग को पोक्सो अधिनियम में संशोधन करने के प्रस्ताव पर काम करने को कहा था ताकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म के मामले में मौत की सजा का पूर्णत: प्रावधान किया जा सके। अभिनेत्री ने ट्वीट में यह कहा कि बच्चों को भी नहीं बख्शने वाले ऐसे पशु सरीखे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन शुरू हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के पशुओं को उनके अपराध के लिए अवश्य फांसी दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *