बाढ़ के बाद जापान में लू से 65 मरे, 22 हजार अस्पताल में भर्ती

विदेश

तोक्यो । हाल ही में इतिहास की सबसे भयंकर बारिश के बाद बाढ़ की त्रासदी झेलने वाला जापान पर अब गर्मी की मार पड़ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार तक बीते एक हफ्ते में जापान में लू से 65 लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, लू से पीड़ित 22 हजार 647 लोगों को अस्पतालों में भर्ती भी कराया गया है।

एजेंसी ने बताया कि वह साल 2008 से हीट स्ट्रोक से मरने वालों की संख्या दर्ज कर रही है और बीते दस सालों में इस बार सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। एजेंसी ने बताया कि जुलाई की शुरुआत से अबतक लू की चपेट में आने से 80 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 35 हजार लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। मरने वालों में एक 6 साल का बच्चा भी है जो खेलने के बाद घर लौटते वक्त बेहोश हो गया था।

सरकार के प्रवक्ता योशिदे सुगा ने कहा, भयंकर लू ने देश को अपनी चपेट में ले लिया है, इसकारण स्कूली छात्रों को बचाने के लिए आपात कदम उठाने के प्रयास हो रहे है। सरकार ने कहा है कि वह सभी स्कूलों को वातानुकूलित बनाने के लिए फंड जारी करेगी।

फिलहाल जापान के आधे सरकारी स्कूलों में ही एसी है। देश में गर्मी की छुट्टियां भी बढ़ाई जा सकती हैं। सोमवार को कुमागया शहर में तापमान 41.1 सेल्सियस रहा। इसके अलावा तोक्यो के मेट्रो इलाके में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *