पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के विचारों पर अमल कर सपा 2019 में दिल्ली में लहराएगी परचम,2022 में अखिलेश होंगे यूपी के मुख्यमंत्री-गोप

बाराबंकी

बाराबंकी- पूर्व प्रधानमंत्री समाजवादी नेता चंद्रशेखर सिंह की पुण्य तिथि पर पूर्व ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शराफत,नेक कामो का मिशन लेकर चलने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री के विचारो को आगे बढ़ा कर 2019 में अखिलेश जी को बुलंदियो पर पहचाना हैं।और 2022 में प्रदेश का फिर मुख्य्मंत्री बनाना हैं।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंदशेखर सिंह की पुण्यतिथि तिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला महासचिव अनिल यादव के कुशल संचालन में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने   श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर ने सत्ता नहीं संघर्ष की चुनी राह -गोप –
पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह  यानी एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, विद्वान लेखक और बेबाक समीक्षक।  प्रधानमंत्री के रूप में आठ महीने से भी कम के कार्यकाल में रहे।इतने दिनों में ही उन्होंने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता की ऐसी छाप छोड़ी जिसे आज भी याद किया जाता है। राष्ट्रीय मसलों और जनता के सवालों पर सरकारों का विरोध भी किया और आवश्यक सहयोग भी। आज उन्हीं बेबाकी बोल और खुले विचारों वाले नेता की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। चंद्रशेखर सिंह 8 जुलाई 2007 में इस दुनिया से अल्विदा लिए थे। उनके नेक कर्मों और विचारों से आज भी उन्हे लोग याद करते हैं।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि यह चंद्रशेखर का व्यक्तित्व था जिन्होंने सत्ता को लात मारकर जनता के लिए संघर्ष का रास्ता चुना। इसी कारण लोकतंत्र जब तानाशाही की ओर चलता है तो चंद्रशेखर के संघर्षो की याद आती है।विषम परिस्थितियों में चंद्रशेखर कभी विचलित नहीं हुए और न ही जनहित से हटकर कोई समझौता किया। वह एक ऐसे नेता थे जो जनहित के विरुद्ध कार्य कर रही अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने का अदम्य साहस रखते थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय कुमार वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, प्रीतम सिंह वर्मा, पउवा यादव,जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह आर्यन, हिमांशु यादव, धीरज गुलेसिया,शमीम फनहे, यशवंत यादव, हशमत अली गुड्डू,ज्ञान प्रकाश मिश्रा, तौकीर कर्रार, पूजा सिंह, ओम प्रभा बिटटो,मिथलेश तिवारी, शिवम शुक्ला, आसिफ सभासद, मो आफाक, बसंत गौतम, राजेश चौबे, पवन कुमार वर्मा, सोनू यादव, मानसी यादव, शारिक, लल्ला यादव, अभिषेक वर्मा, आकाश यादव, आजाद यादव आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *