सीएम योगी और डिप्टी गर्वनर मनोज सिन्हा ने दी पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि

Breaking News उत्तर प्रदेश गोंडा प्रदेश लखनऊ

तहलका टुडे टीम

गोंडा-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह और उनकी पत्नी सरोज रानी सिंह के तेरहवीं संस्कार में सोमवार को यहां मुख्यमंत्री और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत तमाम विशिष्ट पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संक्षिप्त मुलाकात भी की।
इसके बाद वे सीधे तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्व सांसद और उनकी धर्मपत्नी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि देते समय भावुक हुए मुख्यमंत्री ने पुत्र और परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। यहां उन्होंने शोक संदेश पट्टिका में शोक संदेश भी लिखा।
सके अलावा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री स्वाती सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, पंकज सिंह, सांसद सुब्रत पाठक, सांसद पुष्पेन्द्र सिंह, नीरज सिंह समेत कई विशिष्टजनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर तहलका टुडे के एडिटर रिज़वान मुस्तफ़ा,और पब्लिशर वफ़ा अब्बास ने भी श्रद्धा सुमन किया अर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *