रामनगर विधानसभा के रामपुर में राम सागर के लिए बीच दुपहरी में गोप ने मांगे वोट,राम पर सियासत करने वाले बेचैन

बाराबंकी

बाराबंकी-विधानसभा राम का नगर यानी रामनगर,राम का पूर यानी रामपूर में राम यानी राम सागर के लिए गोप यानी पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप पूरे लाव लश्कर के साथ घर घर जाकर वोट मांग रहे है। राम मंदिर पर सियासत करने वालो के ये राम होश उड़ाये हुए है।


क्या इत्तेफाक हैं रोज़ सुबह राम के लिए गोप अपने लाव लश्कर के साथ निकल पड़ते है,सुबह से रात बारह बजे तक हर वक़्त राम को जिताये साईकल पर मोहर लगाए के नारों के बीच घर घर जाकर वोट मांगने से नही चूक रहे हैं।आज विधान सभा राम नगर के रामपुर कस्बे में, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा”बबलू”,नसीम कीर्ति, नसीम अंसारी सदस्य जिला पंचायत,आदिल प्रधान,मेराज प्रधान शेखपुर, हसमत अली गुड्डू, वासिफ भाई एडवोकेट,ओसामा अंसारी, विनोद यादव, इंतखाब नोमानी, हस्सू भाई, मतलूब अंसारी, नसीम अंसारी,प्रद्युम्न यादव,वी के सिंह,आकाश यादव, हाजी अफजल, डॉ नियाज़, हंजला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *