राहुल का संघ के प्रति दुराव बहुत ज्यादा

दिल्ली-एनसीआर देश राज्य

नई दिल्ली । केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी बिफर ने कहा है कि राहुल गांधी का संघ के प्रति दुराव बहुत ज्यादा है जबकि संघ के बारे में वे जानकारी नहीं रखते। उन्होंने कहा मोदी सरकार में रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री महिलाएं हैं।
ईरानी ने कहा कि राहुल ने अपने मंच पर भाजपा से संबंधित महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की,

संघ को लेकर आपत्तिजनक बातें कीं। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन में महिला कार्यकर्ता नहीं खड़ी कर सकती जबकि मोदी सरकार ने मुद्रा लोन देश की महिलाओं के हाथों में दे दिया है। उनकी रसोई में ईंधन पहुंचाया है। राहुल गांधी बताएं कि कांग्रेस ने उज्जवला गैस योजना क्यों नहीं दी।

ज्ञात रहे कि राहुल गांधी ने एक सम्मेलन में कहा था कि हमारी और बीजेपी -आरएसएस की विचारधारा में बहुत फर्क है। सेकुलरिज्म का फर्क तो है ही। लेकिन सबसे बड़ा फर्क महिलाओं की जगह को लेकर है। जो मुख्य संगठन है उसके दरवाजे महिलाओं के लिए बंद हैं। एक महिला आरएसएस में नहीं जा सकती। बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा है कि देश को केवल पुरुष चला सकते हैं। पुरुष आगे, महिलाएं पीछे। जिस दिन आरएसएस में एक महिला घुस गई उस दिन आरएसएस, आरएसएस नहीं रहेगा।

राहुल ने कहा था कि बीजेपी की विचारधारा ने देश में आग लगा दी है। उत्तरप्रदेश में महिलाओं के रेप पर प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलते। बुलेट ट्रेन के बारे में बोलते हैं लेकिन महिलाओं पर अत्याचार होता है तो कुछ नहीं बोलते। बिहार में छोटी बच्चियों का रेप होता है और प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते। उनके नेता आरोपी को बचाते हैं। उत्तरप्रदेश में उनके विधायक पर रेप का आरोप लगता है।

गांधी ने कहा ‘देश में हर महिला डर के साथ घर से निकलती है। महिलाओं को मनरेगा से फायदा होता था, उसे बंद कर दिया। जैसे ही हमारी सरकार आएगी हम महिला आरक्षण बिल पास करेंगे। जो चुनाव लड़ सकती हैं, उनका नाम दीजिए, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। जो नीति समझती हैं वे मेनिफेस्टो कमेटी में काम करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *