निक के भाई ने देशी गर्ल्स प्रियंका की तारीफ

Viral News अदब - मनोरंजन देश महाराष्ट्र राज्य

मुंबई । अभी तक देशी गर्ल्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप बारे में काफी कुछ लिखा और कहा जा चुका है। प्रियंका ना केवल निक के साथ दिखी हैं बल्कि वह निक की फैमिली वेडिंग में भी शामिल हुई हैं। अब प्रियंका निक जोनस के फैमिली मेंबर्स से भी मिल चुकी हैं।

मीडिया ने हाल में निक के कजिन केविन जोनस से बात की जो उसी शादी में पहुंचे थे जिसमें शामिल होने प्रियंका शामिल होने पहुंची थी। केविन भी सिंगर और कंपोजर हैं। इसी दौरान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि वह प्रियंका से मिले हों। उन्होंने प्रियंका के स्वभाव की काफी तारीफ भी की।

हालांकि अपनी भावनाओं को कंट्रोल करते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में वास्तव में निक से बात करनी चाहिए क्योंकि उन्हें प्रियंका के बारे में ज्यादा जानकारी होगी। इससे आगे बढ़कर केविन ने यह भी कहा कि उनके भाई निक और जो शादी करके अपना परिवार बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि हाल में मीडिया में ऐसी कई रिपोर्ट आई थीं कि निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के प्यार में पागल हैं और उनसे शादी कर परिवार बसाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *