अखिलेश यादव के जन्म दिन पर मुलायम सिंह यादव की बेचैनी, बनी चर्चा,तबीयत बिगड़ने से गुरुग्राम मेदांता में भर्ती

Breaking News उत्तर प्रदेश राज्य

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बेचैनी की शिकायत है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। अस्पताल में उनके सभी टेस्ट भी किए जा रहे हैं।

मुलायम पहले भी कई बार बीमार हो चुके हैं। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और अब वह राजनीतिक रूप से भी सक्रिय नहीं हैं। हालांकि, सपा नेताओं का उनके पास आना-जाना लगा रहता है।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगडऩे पर उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत हुई थी। उनकी शारीरिक और सामान्य जांच की जा रही हैं। उनकी कई जांच हुई। सपा संरक्षक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने सात जून यानी 23 दिन पहले कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। हाल के दिनों में कई बार वो अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इसी साल मई में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीते दिसंबर महीने में भी मुलायम सिंह को पेट में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे भी पहले अगस्त में भी उन्हेंं भर्ती कराया गया था। नवंबर 2019 में मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून 2019 में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनको यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *