मुसलमानों की इबादत के खास दिन शुक्रवार को सारे विरोधी ढक्कन हुई गये ढक्कन खोलकर अंदर हुई गये, मोदी की हिकमते अमली में उलझा विपक्ष हुआ धराशाही,तीनो किसान बिल वापस, किसानों का एहतेजाज सफल,पूरे देश मे हड़कम्प,खुशी की लहर

Breaking News CRIME Latest Article देश बाराबंकी

तहलका टुडे टीम/ रिज़वान मुस्तफ़ा

दिल्ली-शुक्रवार के दिन राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया। पीएम मोदी ने कहा, कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे, लेकिन इसका कुछ किसान संगठनों ने विरोध किया। इतनी पवित्र बात पूर्ण रूप से किसानों के हित की बात हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। ऐसे में कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी तपस्या में ही कोई कमी रह गई होगी, जिस कारण मैं किसान भाइयों को समझा नहीं पाया। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जो विरोध हो रहा है उसे देखते हुए आंदोलनकारी किसानों से घर लौटने का आग्रह करता हूं और तीनों कानून वापस लेता हूं। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में संसद सत्र शुरू होने जा रहा है उसमें कानूनों को वापस लिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि जो कर रहा हूं देश के लिए कर रहा हूं।

किसानों की परेशानियों को करीब से देखा
पीएम मोदी ने किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की परेशानियों को नजदीक से देखा है। किसानों की चुनौतियों को कम करने के लिए कृषि कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।आज देश सपनों को पूरा होते देख रहा है। देश में 100 में से 80 किसान छोटे हैं। 80 फीसदी किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। छोटो किसानों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा।

नए कृषि कानूनों से छोटे किसानों को फायदा
पीएम मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाया गया। आज छोटे किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। किसान हित को प्राथमिकता दी गई है। 22 करोड़ किसानों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं। सरकार ने किसानों से रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी की है। किसान हित के लिए कई पुराने कानून खत्म किए गए हैं। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने झांसी दौरे से पहले रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं रानी लक्ष्मी बाई को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। वे भारत के इतिहास में अहम स्थान रखती हैं। उनकी बहादुरी को पीढ़ियों द्वारा कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

आज यूपी में कई योजनाओं की देंगे सौगात
देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की स्थिति सुधारने के लिए तीन कृषि कानून लाए गए। छोटे किसानों के कल्याण के लिए देश के कृषि जगत की हित में नए कानून लाए हैं। छोटे किसानों के उत्पादन बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया। पीएम मोदी आज से तीन दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। यहां वह कई विकासकार्यों का लाकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यूपी के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *