6 करोड़ भारतीय शियाओ को अपने जद इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़ियारत करना हुआ आसान,भारत के 140 करोड़ अवाम अब टूरिस्ट बनकर जा सकेंगे बगैर वीजे के ईरान,ये है शर्त,इमाम ख़ुमैनी के किन्तुर बाराबंकी में खुशी की लहर, भारत की सुप्रीम रिलीजियस अथॉरिटी आफ़ताबे शरीयत मौलाना डॉ कल्बे जवाद नक़वी ने भारत और ईरान सरकार का अदा किया शुक्रिया

Breaking News Latest Article Trending News Viral News अमेठी असम आगरा आन्ध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तराखंड उन्नाव कर्नाटक कानपुर गाजियाबाद गुजरात गोंडा गोरखपुर छत्तीसगढ़ ज़रा हटके झारखण्ड तेलंगाना दिल्ली-एनसीआर देश धर्म-दर्शन पंजाब पश्चिम बंगाल प्रदेश फैजाबाद बरेली बहराइच बाराबंकी बिजनेस न्यूज़ बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मुज़फ्फरनगर ‎मुरादाबाद मेरठ राजनीति राजस्थान राज्य रामपुर रायबरेली लखनऊ लाइफस्टाइल वाराणसी विदेश शख्सियत सीतापुर सुल्तानपुर हरदोई हरियाणा

6 करोड़ भारतीय शियाओ को अपने जद इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़ियारत करना हुआ आसान,भारत के 140 करोड़ अवाम अब टूरिस्ट बनकर जा सकेंगे बगैर वीजे के ईरान,ये है शर्त

इमाम ख़ुमैनी के किन्तुर बाराबंकी में खुशी की लहर,

भारत की सुप्रीम रिलीजियस अथॉरिटी आफ़ताबे शरीयत मौलाना डॉ कल्बे जवाद नक़वी ने भारत और ईरान सरकार का अदा किया शुक्रिया

तहलका टुडे टीम

नई दिल्ली:140 करोड़ ईरान जाने के इच्छुक भारतीयों के लिए सुकून की ख़बर है अब भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा ईरान जा सकते हैं। जी हां, ईरान ने कुछ शर्तों के साथ भारतीयों के लिए वीजा-फ्री ट्रैवल का ऐलान कर दिया है। पिछले साल यानी दिसंबर 2023 के आखिर में इस बात की जानकारी दी गई है। लेकिन अब नई शर्तें और नियम लागू हो गए हैं और 4 फरवरी 2024 से ईरान जाने के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया गया है।

6 करोड़ भारतीय शियाओ अपने जद इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़ियारत करना अब आसान हो गया है,और वहाँ से कर्बला और नजफ़ भी जा सकते है।वही इमाम ख़ुमैनी के गाँव किन्तुर बाराबंकी में इस फैसले का स्वागत ख़ुमैनी साहब के फोटो पर माल्या पर्ण कर सुराये फातिहा पढ़कर इस फैसले की और भारत की विदेश नीति की सराहना की गई। वही भारत की सुप्रीम रिलीजियस अथॉरिटी आफ़ताबे शरीयत मौलाना डॉ कल्बे जवाद नक़वी ने भारत और ईरान सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

कौन कर सकता है ईरान के लिए वीजा-फ्री ट्रैवल?
जिन भारतीयों के पास आम पासपोर्ट है वो ईरान बिना वीजा जा सकते हैं। अगर कोई भी शख्स टूरिज्म के लिए ईरान जा रहा है तो वीजा की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही यह छूट सिर्फ हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए ही है। यानी अगर आप काम या पढ़ाई के लिए ईरान जा रहे हैं तो आपको नियमों में मिली इस छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

ईरान में वीजा-फ्री एंट्री के साथ कितने दिन रुका जा सकता है?
बिना वीजा ईरान जाने वाले लोग अधिकतम 15 दिनों तक देश में रह सकते हैं। वे चाहें तो 6 महीने बाद दोबारा 15 दिनों के लिए वीजा-फ्री स्टे का फायदा उठा सकते हैं।
एक आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, ‘अगर भारतीय नागरिक ज्यादा अवधि तक रुकना चाहें या फिर 6 महीने के अंदर एक से ज्यादा बार ईरान जाएंगे तो उन्हें दूसरे तरह के वीजा की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए उन्हें भारत में Islamic Republic of Iran से जरूरी वीजा की अनुमति लेनी होगी।’

ईरान ने क्यों दी वीजा में छूट?
दिसंबर 2023 में ईरान ने भारत समेत 32 दूसरे देशों के लिए वीजा में छूट का ऐलान किया था।

बता दें कि यह फैसला ईरान में टूरिज्म को बढ़ावा देने और दुनियाभर से ज्यादा से ज्यादा विजिटर्स को आकर्षित करने के इरादे से किया गया था।

भारत के अलावा रूस, UAE, बहरीन, सऊदी अरबिया, कतर, कुवैत, लेबनान, उज्बेकिस्तान, किग्रिस्तान, तजाकिस्तान, ट्यूनिशिया, मॉरिटानिया, तंजानिया, जिम्बावे, मॉरिशस, सेशल्स, इंडोनेशिया, दारुशलम, जापान, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया, वियतनाम, ब्राजील, पेरू, क्यूबा, मैक्सिको, वेनेजुएला, बोस्निया, सर्बिया, क्रोएशिया, बेलारूस और हर्ज़ेगोविना शामिल हैं।
बता दें कि इससे पहले ईरान ने तुर्की, अज़रबेज़ान, ओमान, चीन, अर्मेनिया, लेबनान और सीरिया के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया था।

और किन देशों में भारतीयों को नहीं पड़ती वीजा की जरूरत?
मलेशिया, श्री लंका और वियतनाम ने भी हाल ही में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया है।

अक्टूबर 2023 में श्री लंका के विदेश मंत्री ने भी पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारत, चीन और रूस समेत कुल 7 देशों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया था। यह छूट 31 मार्च 2024 तक है। एक बयान के मुताबिक, श्री लंकाई सरकार देश में आई राजनीतिक अस्थिरता के बाद टूरिज्म को बढ़ाने की कोशिशें कर रही है। और इरादा 2026 तक 50,00,000 विजिटर्स को बुलाने का है।

बता दें कि फिलहाल कुल 27 देश ऐसे हैं जहां भारतीय वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं। इनमें केन्या, इंडोनेशिया, बारबडोस, भूटान, मालदीव, मॉरिशस, नेपाल आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *