हरियाणा में दुनिया का सबसे बड़ा रावण

देश राज्य

पंचकूला : हरियाणा में दुनिया का सबसे बड़ा रावण पंचकूला में बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 210 फीट है। इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने भी दर्ज किया है। रावण को 12 एकड़ के मैदान में रविवार को खड़ा किया गया। 19 अक्टूबर को दशहरा के दिन इसका वध होगा।

40 लोगों की टीम ने इसे 5 महीने में तैयार किया है। उल्लेखनीय है रावण के सिर पर 7 फीट ऊंचा मुकुट लगाया गया है। इसकी 48 फुट लंबी मूछे है। चेहरा और गर्दन लगभग 25 फीट का है। 10 फीट ऊंची और 30 फुट लंबी इसकी जूतियां बनाए गई हैं।

रावण के इस पुतले में दस ‎सिर नहीं लगाए गए हैं। यह 1 सिर वाला रावण होगा। इस रावण को बनाने में आयोजकों को 30 लाख का खर्च आया है। इस रावण में 5 लाख की इको फ्रेंडली आतिशबाजी लगाई जा रही है। गजेंद्र सिंह चौहान पिछले 31 वर्षों से रावण के पुतले को तैयार करा रहे हैं।

इस शौक में उनकी 12 एकड़ जमीन ‎बिक चुकी है। हर बार गजेंद्र और उनके चार-पांच दोस्त मिलकर रावण की ऊंचाई को लगातार बढ़ाते हुए रावण तैयार कराते हैं। हर साल दशहरा के दिन इसका दहन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *