Cm योगी सरकार और यूपी पुलिस का एतिहासिक दिन,4 करोड़ की फिरौती के लिये हुए अपहरण में सकुशल नमो गुप्ता को माँ को सौंपते वक़्त एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के खुशी से निकल आये ऑंसू

Breaking News CRIME उत्तर प्रदेश गोंडा प्रदेश लखनऊ

रिज़वान मुस्तफ़ा/तहलका टुडे टीम

गोंडा-मज़लूमो का हमदर्द,जालिमो के लिये मुसीबत, Cm योगी की पसंद एडीजी एलओ प्रशांत कुमार की हिकमते अमली का आया एक और बड़ा नतीजा,जो योगी सरकार और युपी की पुलिस के फ़क्र का सबब बन गया 4 करोड़ फिरौती के लिए गोंडा से किडनैप किया गया नमो गुप्ता को बदमाशो से मुठभेड़ में बरामद कर उसके परिजनों को सौप दिया गया,होम सेक्रेट्री अवनीश अवस्थी भी हुए खुश पुलिस टीम को इनाम देने का एलान कर दिया

गोंडा जिले से  शुक्रवार को करनैलगंज कस्बे से किडनैप किए गए व्यवसायी के पोते को शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपहरणकर्ता घायल हुए हैं। एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में सवा सात बजे यह सफलता मिली। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार की हिकमते अमली के तहत एसटीएफ के एसपी के साथ मुठभेड़ स्थल पर मौजूद रहे।
कारोबारी के बच्चे को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ का ऑपेरशन तकरीबन 17 घंटे तक चला। कारोबारी के 8 वर्षीय बेटे को एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने उसके परिवार को सौंपा।
उन्होंने बताया कि शाहपुर के रहने वाले सूरज पाण्डेय, उसकी पत्नी छवि पाण्डेय, सूरज का भाई राज पाण्डेय किडनैपिंग में शामिल थे। उनके साथ ही दीपू कश्यप और उमेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के साथ देर रात पारा इलाके के पास गोंडा पुलिस और यूपी एसटीएफ मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों उमेश और दीपू को गोली भी लगी।

सीसीटीवी में कैद हुआ था आरोपी
आरोपियों ने कारोबारी के घर से कुछ दूरी पर कार खड़ी की थी। बताया जा रहा है कि सूरज कारोबारी के घर गया और खुद को स्वास्थ्य विभाग का बताते हुए सैनेटाइजर और मास्क देने के बहाने बच्चे को अपने साथ कार तक ले गया। इस दौरान एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में जब बच्चे को ले जाते हुए नजर भी आया। पुलिस को इस सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी किडनैपर की कदकाठी और दिशा का पता चला।

फोन आया वह एक महिला बोल रही थी। जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि वॉइस चेंजर के माध्यम से आवाज को बदलकर बात किया गया। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर कनौजिया, कोतवाल राजनाथ सिंह, चौकी प्रभारी रणजीत यादव पहुंच गए। जबकि सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी नगर में शुक्रवार की नमाज होने के कारण लगातार गश्त पर थे। नगर में पुलिस की गश्त तेज होने के बावजूद भी अपहरणकर्ताओं ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया। जिससे नगर में सनसनी फैल गई है।
एडीजी  ने बताया
एसपी आर के नैय्यर ने ज़िम्मेदारी दिखाते हुए गोंडा लखनऊ राज मार्ग पर बैरिकेड्स लगा कर शाम से सभी गाड़ियों की तलाशी के आदेश दे दिये बाराबंकी, बहराइच समेत सभी जिलों में एलर्ट जारी कर दिया गया था। खास कर आल्टो कार का सीसीटीवी से निकाला गया फुटेज सभी जिलो की पुलिस को भेज दिया गया
एसपी ने बताया था कि कुछ महत्वपूर्ण क्लू मिले थे।

डीआईजी डा राकेश अग्रवाल ने बताया था कि अपहरण कर्ताओं के नेपाल भाग जाने की आशंका के मद्देनजर नेपाल बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल के साथ सिविल पुलिस को एलर्ट किया गया था। सभी वाहनों और संदिग्धों की तलाशी के लिए निर्देश दिया गए थे।

अपहरणकर्ताओं की लोकेशन सर्विलांस से मिली। एसटीएफ और पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार एक खम्भे से टकरा गई। दो अपहरणकर्ता गाड़ी से भागने लगे। दोनों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने दो बदमाशों को जवाबी फायरिंग में दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गाड़ी से अपह्रत बच्चे के साथ एक महिला और पुरुष को हिरासत में ले लिया गया है।

अपहरणकर्ताओं ने फोन करके परिवार वालों से चार करोड़ की फिरौती मांगी थी। फिरौती के लिए अपहरणकर्ता में शामिल महिला की पिता के पास दोपहर बाद काल आई। काल करने वाली महिला ने नमो के पिता हरि गुप्ता से कुछ इस अंदाज में बात की।

*कैसे धमकी दे रही थी अपहरणकर्ताओं में शामिल महिला।*

अपहरणकर्ता महिला :  हैलो,

नमो गुप्ता के परिजन :  हैलो

अपहरणकर्ता महिला : आवाज न आ रही हो तो बताओ, आवाज न आ रही हो तो बताओ, आपका लड़का किडनैप हो चुका है।

नमो गुप्ता के परिजन : अच्छा, तो क्या करना पड़ेगा।

अपहरणकर्ता महिला :  चार करोड़ की व्यवस्था करो, हम शाम तक फोन करेगें। ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश न करना। जो करोगो हमको सब पता चल जायेगा, ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश करोगे तो हमे पता चल जायेगा। अभी तक सब ठीक है वर्ना कानपुर वाला मैटर तो जानते हो न..?

नमो गुप्ता के परिजन : कौन कानपुर वाला..

अपहरणकर्ता महिला :  विकास दूबे वाला, जानते ही हो पुलिस किसका कितना साथ देती है। पुलिस के पास जाना चाहो तो जाओ हमें कुछ नहीं है, मै मना नहीं कर रही है.. बस आपका लड़का आपको नही मिलेगा।

नमो गुप्ता के परिजन : हमे हमारा लड़का चाहिए बस,

अपहरणकर्ता महिला :  तो आपको अपना लड़का चाहिए.? दो तीन घंटे बाद मै फोन करूगी.. बस हां या न में जवाब चाहिए… और अगर आपने कुछ भी कदम उठाने की कोशिश की तो लड़के की उम्मीद छोड़ दीजिए..

नमो गुप्ता के परिजन : जी जी… नहीं हम कोई कदम नहीं उठाएंगे

अपहरणकर्ता महिला :  जी ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *