घर में मौजूद कपूर, नीम के तेल और तुलसी से बनाएं हर्बल मॉस्‍कीटो रेपेलेंट

देश

नई दिल्‍ली : बरसात के मौसम में मच्‍छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इनके कारण मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मगर बच्‍चों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि हम इनके साथ बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले मॉस्‍कीटो रेपेलेंट इस्‍तेमाल नहीं कर सकते हैं।

इस समस्‍या से निपटने के लिए हम क्‍यों न घर में मौजूद चीजों से हर्बल मॉस्‍कीटो रेपेलेंट बना लें। यह कपूर, नीम के तेल और तुलसी जैसी चीजों से बने होने के कारण यह बड़े तो क्‍या बच्‍चों को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में जो बिना नुकसान पहुंचाए मच्छरों से झटपट छुटकारा दिला सकते हैं।

शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से भी मच्छर नहीं काटते हैं। घरों में लगा तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखता है। मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इसे हाथ-पैर पर भी लगा सकते हैं।

कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। आप देखेंगे कि सारे मच्छर भाग गए। नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं। एक कटोरी में नीम का तेल डालकर उसमें एक चम्मच कपूर अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद रूई की मदद से तेजपत्ते पर इस तेल को लगाकर तेजपत्ते को जला दें। आप देखेंगे कि ये उपाय मात्र 15 सेकेंड में ही ये आपके कमरे से मच्छरों का सफाया कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *