एटा में ‘सॉरी आंटी’ कहने पर भड़की महिला, किशोरी को पीटा,बीच बाजार में हुआ जमकर हंगामा

Breaking News उत्तर प्रदेश प्रदेश

तहलका टुडे टीम

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को बाबूगंज बाजार में आंटी शब्द को लेकर जमकर बवाल हुआ। दरअसल, कोतवाली नगर स्थित व्यस्तम बाबूगंज बाजार में एक महिला से किशोरी ने आंटी कहा दी। इस पर महिला अपना आपा खो बैठी और किशोरी को पीट दिया। इसके बाद बाजार में जमकर हंगामा।
त्योहारों के चलते सोमवार को बाबूगंज बाजार में भारी भीड़ थी। दोपहर को एक किशोरी से महिला को धक्का लगा गया। इस पर किशोरी ने सोरी आंटी बोल दिया

आंटी शब्द सुनकर महिला भड़क गई। उन्होंने खरीदारी को छोड़ कर किशोरी को पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया।https://youtu.be/r6zTzrTljUU

बीच बाजार में महिला और किशोरी में मारपीट शुरू हो गई है। इससे, वहां अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। इसी दौरान महिला और किशोरी में विवाद हो गया। दोनों के परिजन आ गए और किसी के खिलाफ भी शिकायत नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *