बाराबंकी समेत 14 आइपीएस अफसरों के वही अयोध्या सहित 10 जिलों में नए डीएम,के तबादले

देश प्रदेश

तहलका टुडे स्टेट रिपोर्टर

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार रात 10 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी है। इसके अलावा चार जिलों अयोध्या, महाराजगंज, झांसी व सोनभद्र के डीएम प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। एक पीसीएस अफसर का भी तबादला किया गया है। सरकार ने अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को प्रतीक्षा सूची में डालते हुए नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया है। वह अभी बरेली के डीएम थे। सत्येंद्र कुमार को डीएम महोबा से हटाकर डीएम महराजगंज बनाया गया है। इसी प्रकार विशेष सचिव नियुक्ति संजय कुमार ङ्क्षसह डीएम फर्रूखाबाद बनाए गए हैं। महाराजगंज के डीएम उज्ज्वल कुमार प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। फर्रूखाबाद के डीएम मानवेन्द्र सि‍ंह को बरेली का नया डीएम बनाया गया है। रविन्द्र कुमार को डीएम बुलंदशहर से डीएम झांसी बनाया गया है। चंद्र प्रकाश सि‍ंह डीएम कासगंज से डीएम बुलंदशहर बनाए गए हैं। इसके अलावा सफाईकर्मी की मौत के मामले के बाद शासन ने आगरा के एसएसपी मुनिराज को हटा दिया है। आगरा समेत सात जिलों की कमान बदली गई है
हर्षिता माथुर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष पद से हटाकर डीएम कासगंज बनाई गईं हैं। विशेष सचिव पर्यटन मनोज कुमार को महोबा का नया डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का नया डीएम बनाया गया है। डीएम श्रावस्ती के पद पर तैनात टीके शीबू को डीएम सोनभद्र बनाया गया है। झांसी के डीएम आंद्रा वामसी व सोनभद्र के डीएम अभिषेक सि‍ंह प्रतीक्षा सूची में डाल दिए गए हैं। वहीं, पीसीएस सुभाष चन्द्र प्रजापति एडीएम मेरठ से एडीएम एफआर फर्रूखाबाद के पद पर भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *