केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के बेहूदा बयान से भड़के कांग्रेसी,सरे बाज़ार थूक कर फूंका पुतला लगायें मुर्दाबाद के नारे,जिला प्रशासन और BJP कार्यकर्ता चुपचाप देखते रहे तमाशा

बाराबंकी

बाराबंकी  – भाजपा नेता केन्द्रीयस्वास्थ्य  राज्यमंत्री अश्विनी चैबे के असभ्य बयान से साबित हो गया है कि भाजपा में संस्कार नाम कोई चीज नही है भाजपा के नेता और मंत्री मानसिक रूप से दिवालिया हो गये है। राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता को देखकर भाजपाईयो का मानसिक संतुलन बिगड गया है और वह अभद्रता पर उतर आये है। भाजपा की अभद्रता और अमर्यादित आचरण का जवाब 2019 में देश की आवाम देगी।

उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव सिकन्दर अब्बास रिजवी ने आज भाजपा सरकार के बडबोले केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चैबे का कांग्रेसजनो के साथ पुतला दहन करने के पूर्व व्यक्त किये। श्री सिकन्दर ने कहा कि राजनीति में राजनीतिक दलो एवं राजनेताओ की एक मर्यादा होती है लेकिन मोदी सरकार के बेलगाम मंत्री अपनी मर्यादा भूल बैठे है उनमें अहंकार समा गया है। यह बात अटल सत्य है कि अहंकारी का अन्त हर हाल में होता है, प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रियो को इस बात का अहसास हो गया है कि उनकी झूठ एवं कागज की नाव अब चलने वाली नही है। उनके झूठ का पर्दाफाश एवं कागज की नाव डूबाने का काम 2019 में देश का भविष्य राहुल गांधी करेगे।

युवक कांग्रेस के तत्वाधान में केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चैबे का पुतला दहन करने वालो में मुख्यरूप से युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय रावत, शबनम वारिस, सागर सिंह सोलंकी, मो0 शब्बर, अमित गौतम, रीतेश रावत, पिंकल पाण्डेय, परवेज रिजवी, सूरज वर्मा, चन्दन सिंह, चंदू विश्वकर्मा, तरूण चावला, जफर अब्बास, हेमंत ठाकुर, फैसल शेख, विपिन ठाकुर, जे0डी0 सिंह, सुरेश  सिंह, सौरभ बाल्मीकी, असत मिर्जा, मो0 मुब्बसिर, अब्दुल वसीम, प्रिन्स कन्नौजिया, मानस चावला, दिवाकर आदि कांग्रेसजन मुख्यरूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *