भाजपा के जहाज से चूहों के कूदने का सिलसिला जारी,मंत्री धर्म सिंह सैनी और विधायक विनय का भी इस्तीफा:भाजपा छोड़ने वाले ये तीसरे मंत्री,10 वे विधायक,भाजपा के दो विधायक बाला अवस्थी और रामफेरन पॉडे समाजवादी पार्टी पहुँचे !

Breaking News देश प्रदेश लखनऊ

तहलका टुडे टीम

यूपी में भाजपा को लगातार बड़े झटके मिल रहे हैं। गुरुवार को योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मोर्या और दारा सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी। सिर्फ यही नहीं, गुरुवार को धर्मवीर सिंह सैनी से पहले दो और भाजपा विधायक मुकेश वर्मा और विनय शाक्य ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया। मुकेश वर्मा शिकोहाबाद से विधायक हैं जबकि विनय शाक्य औरेया की बिधूना सीट से विधायक हैं। बीत तीन दिनों में भाजपा से इस्तीफे देने वाले विधायकों की संख्या 10 तक पहुंच गई है।

बात धर्म सिंह सैनी की। गुरुवार दोपहर को धर्म सिंह सैनी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात के बाद चर्चा में आ गई है तो उनकी नकुड़ विधानसभा सीट। दरअसल, यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है जरूर लेकिन धर्म सिंह सैनी ने अब इस पर अपना कब्जा और मजबूत कर लिया है। दो बार से अनुसूचित जाति और सैनी वोटों के गठजोड़ से महज 4 हजार के अंतर से जीत रहे धर्म सिंह ने अब मुस्लिम वोटों को भी अपनी तरफ करने की तैयार कर ली है।

नकुड़ विधानसभा सीट

अब तक 18 मुकाबले
कांग्रेस – 08 बार जीती
बसपा – 02 बार जीती
निर्दलीय – 05 जीते
रालोद – 02 जीती़
भाजपा – 01
कौन जीता, कौन हारा
2017 का चुनाव
जीते – भाजपा के धर्म सिंह सैनी
वोट मिले – 94,375
हारे – कांग्रेस के इमरान मसूद
वोट मिले – 90,318 वोट मिले
अंतर – 4057

2012 का चुनाव
जीते – बसपा के धर्म सिंह सैनी
वोट मिले – 88, 828
हारे – कांग्रेस के इमरान मसूद
वोट मिले – 84, 498
अंतर – 4, 330

अब तक ये 10 विधायक भाजपा छोड़ चुके हैं

स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर
भगवती सागर बिल्हौर जिला कानपुर देहात
अब तक कुल 10 विधायक भाजपा छोड़ चुके है..1.स्वामी प्रसाद मौर्या- कुशीनगर2.भगवती सागर- बिल्हौर जिला कानपुर देहात3.रोशनलाल वर्मा-तिलहर4.विनय शाक्य- बिधूना जिला औरैया5.अवतार सिंह भड़ाना6.दारा सिंह चौहान- मधुबन , जिला -मऊ7.बृजेश प्रजापति- तिंदवारी, जिला- बांदा8.मुकेश वर्मा-शिकोहाबाद -जिला फिरोजाबाद9.दिग्विजय नारायण जय चौबे- खलीलाबाद10. धर्म सिंह सैनी, आयुष राज्य मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *