भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आयेंगे

राजनीति राज्य

जबलपुर : भाजपा के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधितभाजपा के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधितजबलपुर, १४ अक्टूबर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जबलपुर आगमन सोमवार १५ अक्टूबर को होगा।

श्री शाह जबलपुर संभाग के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को स्थानीय विटनरी कॉलेज ग्राउंड में संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के साथ प्रदेश पदाधिकारी एवं शासन के मंत्री भी शामिल होंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि श्री शाह बूथ संयोजक स्तर तक के कार्यकर्ताओं को शाह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह शाम ५.४५ बजे हेलिकॉप्टर द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे जहाँ से सड़क मार्ग से रवाना होकर शाम ६ः०० बजे मालगोदाम चौक स्थित गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकरशाह,

कुँवर रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थली पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे इसके पश्चात शाम ६ः४५ बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पार्टी के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह जबलपुर से रात्रि ८ः३० बजे वायुयान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।  श्री ठाकुर ने बताया शाह के आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

साथ ही डुमना विमानतल से विटनरी कॉलेज तक के मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत मंच लगाकर शाह का अभिनंदन किया जायेगा। शाह के आगमन पर भव्य स्वागत एवं आगवानी के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थिति की अपील प्रदेश महामंत्री सांसद अजयप्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी,

नरेश दिवाकर, राज्यमंत्री शरद जैन, नगर अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटैल, युमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, महापौर डॉ. स्वाती गोडबोले, जिपं अध्यक्ष मनोरमा पटैल, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, एल.बी.लोबो, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, जेडीए अध्यक्ष विनोद मिश्रा, अविवि निगम उपाध्यक्ष एस.के.मुद्दीन, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई,

हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, धीरज पटेरिया, आनंद बर्नाड, डॉ. जितेन्द्र जामदार, दीपांकर बैनर्जी, सदानंद गोडबोले, अखिलेश जैन, राजा मोर, बालचंद जैन, रजनी यादव, संदीप जैन, रानू तिवारी, राजेश मिश्रा, राजेश दाहिया, शिवराम बेन, राजेश राय आदि ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *