जनता के सेवक अरविंद सिंह गोप पहुचे कॅरोना काल से निपट कर अवाम के बीच,बुज़ुर्गो से ली दुआए,नवजवानों को दिया हौसला,फरियादियो की फरियाद सुनकर जीता दिल

Latest Article बाराबंकी

तहलका टुडे टीम

बाराबंकी – कोरोना काल से जीतने के बाद रामनगर विधान सभा क्षेत्र के लिए निकले पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप विधान सभा क्षेत्र के लोगों से रूबरू हुए,पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, और कार्यालय पर आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनकर निस्तारण कर दिल भी जीता।
हमेशा की तरह एक नई ताकत और दिल जीतने वाली शक्ति के साथ रामनगर आज पहुच गए धुंआधार दौरा करके कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा कर दिया।
अरविंद सिंह गोप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब 2022 के चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है आप सभी लोग जनता के बीच में जाकर पार्टी की नीतियों की चर्चा करें,और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शासन काल में कराए गए विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत कराएं।
साथ ही साथ मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर करें।
इस मौके पर उनके साथ सपा उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति,हशमत अली गुड्डू,शीतला सिंह,डॉ सलीम खान, प्रमुख राजन सिंह,जय सिंह यादव, जमशेद इकबाल, शिवबरन यादव, अरुण राजपूत, भावेश तिवारी,प्रदीप शर्मा गुड्डू, लल्लन वर्मा प्रधान,जय प्रकाश वर्मा,राम समुझ यादव,प्रताप यादव,प्रभात शुक्ला,महिला सभा से नाजिया बानो,नसरीन बानो, महनाज बानो,तबस्सुम,रौशन जंहा आदि सैकड़ों लोग रहे साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *