फल विक्रेता दयाराम की खतरनाक लाश,18 लोगो को ले गयी अपने साथ

Breaking News Latest Article Viral News देश

फल विक्रेता दयाराम की खतरनाक लाश 18 लोगो को ले गयी अपने साथ
अंतिम संस्कार में गैलरी की छत गिरी,18 की मौत सैकड़ो घायल,Cm योगी ने जताया दुख,मृतक के परिवारों को 2 लाख देने का किया एलान

तहलका टुडे टीम

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर जाने के कारण 18 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। छत गिरने से 100 से अधिक लोग दब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को रेस्क्यू कर गाजियाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने 18 मौत की पुष्टि की है।
दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की शनिवार की रात बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में 100  से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन अचानक धंस गई। परिणाम स्वरूप दीवार नीचे बैठ गई और लेंटर गिर गया।

हादसे में किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। चीखपुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने बमुश्किल दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में बने भवन की अधिक बारिश में मिट्टी बैठ गई और यह घटना घटी।

मुरादनगर हादसे में मरने वालों व घायलों की सूची

दिग्विजय पुत्र मुकेश त्यागी निवासी मुरादनगर

प्रमोद कुमार पुत्र रामपाल निवासी गंगा विहार मुरादनगर

नितिन पुत्र इकबाल सिंह निवासी मुरादनगर

नेपाल सिंह पुत्र कालू राम निवासी मुदानगर

रोबिन पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात

दिनेश पुत्र परमानंद निवासी कृष्णा कुंज मोदीनगर

उधम सिंह पुत्र रमेश निवासी डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर

जयवीर पुत्र बलवीर सिंह निवासी मेरठ

सुरेश पुत्र दर्शन दयाल लोहियानगर गाजियाबाद

सुधाकर पुत्र हरवीर सिंह निवासी मसूरी

किशनपाल पुत्र प्रलोभ सिंह निवासी मुरादनगर

आठ लोग अभी अज्ञात में हैं, इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, आश्रितों को दो-दो लाख की सहायता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त, मेरठ एवं एडीजी, मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *