कुर्मियो को पटाने के लिए Cm छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल 2 फरवरी को आएंगे बाराबंकी,तनुज पुनिया के लिए बेनी,संग्राम के किले में लगायेंगे सेंघ?

Breaking News उत्तर प्रदेश बाराबंकी लखनऊ

रिज़वान मुस्तफ़ा

बाराबंकी-तनुज पुनिया के लिए बेनी,संग्राम के कुर्मी किले में सेंघ लगाकर प्रदेश के कुर्मियो को पटाने के साथ राज्यसभा सदस्य डॉ पी एल पुनिया के एहसानों को उतारने के लिए Cm छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल 2 फरवरी को बाराबंकी आ रहे हैं।

मालूम हो बाराबंकी की सियासी सरज़मी पर कुर्मियो का जलवा रहा हैं।जिसका असर कई जिलों में रहता हैं।राज्यसभा सदस्य पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कांग्रेस में जाकर 13 सांसद दिल्ली भेजे थे।। जिसमे बाराबंकी से पी एल पुनिया भी थे।
पिछले चुनाव 2014 में बेनी वर्मा ने पी एल पुनिया की जमकर मुखलिफत करते हुए कुर्मियो के वोटो को भाजपा के लिए एक जुट करवा कर भाजपा की प्रियंका को जितवाने में कामयाबी पायी थी।
अब बेनी प्रसाद वर्मा सपा में लौट आये लेकिन कुर्मी वोटरों ने भाजपा का साथ नही छोड़ा बल्कि बसपा से संग्राम सिंह को भी भाजपा में ले आये।
इन हालात में कुर्मियो पर अपने डोरे डालने के लिए कांग्रेस ने Cm भूपेश बघेल को 2019 के चुनाव में कुर्मियो को पटाने के लिए इस्तेमाल करने का फार्मूला अपनाया है।

इसी के तहत अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता/राज्यसभा सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में  बताते हुए कहा की किसानों नवजवानों के सपनो को पूरा करने का बीडा उठाया हैै और इस देश से गरीबी और भूखमरी को वनवास देने का संकल्प लिया है। किसान के बेटे भूपेश बघेल को छत्तीसगढ राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस पार्टी ने देश की आवाम को संदेश दिया है कि कोई दल किसान की अनदेखी करके देश की सत्ता नही पा सकता मुझे आपको अवगत कराते हुये खुशी हो रही है कि 2 फरवरी 2019 दिन शनिवार को छत्तीसगढ राज्य के मुख्यमंत्री किसान पुत्र भूपेश बघेल राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में विशाल किसान, नौजवान स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करके कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगे।

पत्रकारो से मुखातिब होते हुये सांसद पुनिया ने कहा कि पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ, राजस्थान, मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद यह बात साबित हो गयी है कि अब इस मुल्क की आवाम प्रधानमंत्री मोदी की बात पर नही राहुल गांधी की बातो पर विश्वास कर रही है। उसी का परिणाम इन पांच प्रान्तो के परिणाम है जो यह भी साबित करते है कि कांग्रेस पार्टी ने जो भी वादा इस देश की आवाम से किया है उसे पूरा किया है। कांग्रेस पार्टी ने आप से कहा है कि अगर हम 2019 में सत्ता में आये तो देश के प्रत्येक गरीब के लिये न्यूनतम आमदनी की गारण्टी देगे और महिला आरक्षण बिल पारित करेगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता पुनिया ने पूरे आत्म विश्वास के साथ जानकारी देते हुये कहा कि हमने कांग्रेस नीति यूपीए सरकार में 86 करोड लोगो को भोजन का अधिकार दिया, देश के करोडो बच्चो को शिक्षा का, 130 करोड लोगो को सूचना, देश के करोडो काम चाहने वालो को मनरेगा के तहत 100 दिन का काम का अधिकार, किसानो को उनकी जमीन का अधिकार कांग्रेस पार्टी ने दिया है। जब हमारी यूपीए सरकार इस देश के परेशान किसान का 72 हजार करोड का कर्ज माफ कर रही थी तब भी भाजपा के इन्ही लोगो ने सवाल उठाया था कि पैसा कहां से लाओगे लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कर्जा माफ करके दिखा दिया। आज हमारे राष्ट्रीय नेतृृत्व ने न्यूनतम आमदनी योजना जो अपने तरह की विश्व की पहली योजना है जिससे देश में गरीबी और भूखमरी खत्म होगी उसे हम सत्ता में आते ही हर हाल में लागू करेगे और एक बार फिर किसान का कर्जा माफ करेगे, यह हमारा वादा नही संकल्प है क्योकि नोटबन्दी से बर्बाद हुये देश के अन्तिम पंक्ति में खडे हुये लोगो को उबारने में न्यूनतम आमदनी योजना बेहद कारगर साबित होगी।
राज्यसभा सांसद ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुये कहा कि कोई एक ऐसा वादा जो कांग्रेस पार्टी ने जनता से किया हो और वह बताये जिसेे कांग्रेस पार्टी ने पूरा न किया हो लेकिन मोदी सरकार ने जो अपने कार्यकाल के आखिरी दिनो में है जनता से किया हुआ एक भी वादा चाहे वह रोजगार देने का हो या आर्थिक विकास का पूरा नही किया अब जनता को इनसे कोई उम्मीद नही है और फिर से यह अपनी पुरानी राजनीति को अंजाम देने की तैयारी में जुट गये है जिससे इस देश की आवाम को सजग रहने की जरूरत है। 2 फरवरी को स्थानीय राजकीय इण्टर कालेज मैदान में आयोजित किसान नौजवान स्वाभिमान रैली जनपद की ऐतिहासिक रैली साबित होगी।
सांसद आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता मे कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया, प्रभारी उपाध्यक्ष छोटे लाल चैरसिया, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, प्रवक्ता सरजू शर्मा, दीपक सिंह रैकवार इरफान कुरैशी,सिकंदर रिज़वी, के0सी0 श्रीवास्तव सै0 सुहेल अहमद, मो0 मोहसिन आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *